सोमवार, 18 अप्रैल 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा यात्रा कार्यक्रम में कहा कि हमने राज्य में गंगा नदी में गिरने वाले सीवरेज और औद्योगिक कचरे के प्रवाह को रोकने के लिए 46 परियोजनाओं में से 25 को पूरा कर लिया है। शेष 19 में काम चल रहा है। हम इन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं।सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में गंगा यात्रा कार्यक्रम में कहा मां गंगा हमारी समाजिक आस्था हैं।
वह सिर्फ नदी नहीं बल्कि भारत के लिए दैवीय अनुभूति हैं। हमारे ज्यादातर तीर्थ गंगा किनारे ही हैं। मां गंगा के लगभग 2,500 किलोमीटर के लम्बे प्रवाह में जो पांच राज्य आते हैं। उनमें उत्तर प्रदेश में मां गंगा व यमुना जी का आशीर्वाद सर्वाधिक प्राप्त होता है। यूपी नमामि गंगे परियोजना को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में सफल हुआ।
एक टिप्पणी भेजें