बुधवार, 15 जून 2022


उत्तर प्रदेश: एक बार फिर महंगे होंगे सब्जी और फल,मंडी के अंदर बेचने के लिए किसानों को देना होगा यूजर चार्ज
आपकी थाली में आने वाली सब्जी फल एक बार फिर महगें हो जाएंगे।उत्तर प्रदेश सरकार ने मंडी के अंदर बिकने वाली सब्जी फल पर लगने वाले यूजर चार्ज का दायरा बढ़ा दिया है।अब 91 तरह की सब्जी और फल को मंडी के अंदर बेचने के लिए 1% यूजर चार्ज देना होगा। अभी तक 46 सब्जी-फल पर ही यूजर चार्ज लगता था। कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। अनुमान है कि इस तरह मंडी में बिकने वाली सब्जियों के रेट बढ़ जाएंगे। जिसका भार इनडायरेक्टर लोगों पर ही पड़ने वाला है। इस फैसले पर मंडी कारोबारियों ओर आढ़तियों का विरोध भी शुरू हुआ है। उनकी दलील है कि पहले से ही घाटा उठा रहे किसानों को इस फैसले से नुकसान होगा।
साल 2020 में मंडी से यूजर चार्ज हटा दिया गया था। तात्कालीन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस फैसले को किसानों के हित में बताया था। लेकिन, पिछले सत्र में 45 प्रोडक्ट पर फिर से यूजर चार्ज लगा दिया गया था। दलील थी कि इससे मंडी को काफ़ी नुकसान हो रहा है।वेतन तक देना मुश्किल हो रहा है।उसके बाद 17 सितंबर से मंडी समिति ने 45 और उत्पाद पर 1% यूजर चार्ज लगाने का फैसला लिया था।
एक टिप्पणी भेजें