- अनुष्का-विराट ने रेंट पर लिया नया घर:7.50 लाख रुपए दिया सिक्योरिटी अमाउंट, 2.76 लाख रुपए है किराया | सच्चाईयाँ न्यूज़

गुरुवार, 24 नवंबर 2022

अनुष्का-विराट ने रेंट पर लिया नया घर:7.50 लाख रुपए दिया सिक्योरिटी अमाउंट, 2.76 लाख रुपए है किराया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मुंबई के जुहू में रेंट पर एक नया फ्लैट लिया है, जिसका रेंट हर महीने 2.76 लाख रुपए है। ये सीव्यू फ्लैट हाई राइज बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डील 17 अक्टूबर को ही फाइनल हो गई थी। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ये फ्लैट 1650 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। वहीं उन्होंने इस फ्लैट के लिए 7.50 लाख रुपए सिक्योरिटी अमाउंट जमा किया है। जानकारी के मुताबिक, अनुष्का और विराट का रेटेंड फ्लैट पूर्व क्रिकेटर समरजीत सिंह गायकवाड़ का है। विराट और अनुष्का ने 3 महीने पहले मुंबई के अलीबाग में 8 एकड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसमें वो लैविश फार्महाउस बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। ये डील गणेश चतुर्थी के मौके पर फाइनल हुई थी। उन्होंने ये प्रॉपर्टी 19.24 करोड़ में खरीदी थी। इस डील को समीरा हैबिटैट्स नाम की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी ने कराया था। विराट ने कुछ दिन पहले दिवंगत एक्टर-सिंगर किशोर कुमार के मुंबई स्थित जुहू वाले बंगले को 5 साल के लिए लीज पर लिया है। उन्होंने वहां पर एक रेस्टोरेंट खोला है, जिसका नाम 'वन8 कम्यून' है। विराट की बात करें तो वो दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। मौजूदा समय में विराट 30 से अधिक ब्रांड एंडोर्स कर रहे हैं। ब्रांड, IPL और मैच फीस मिलाकर विराट सालाना 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते हैं। विराट की नेटवर्थ 900 करोड़ से ज्यादा है। इसके अलावा विराट ने कई बिजनेस में भी इन्वेस्ट किया है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...