एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने विवादित ट्वीट- Galwan Says Hi पर गुरुवार को माफी मांग ली है। ऋचा के इस ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया था।दरअसल, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 22 नवंबर को कहा था कि सरकार आदेश दे तो हम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को वापस लेने के लिए तैयार हैं।
इस ट्वीट को टैग करते हुए ऋचा ने बुधवार ट्वीट किया था- Hi Galwan। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें फटकारा कि वह आर्मी का मजाक उड़ा रही हैं। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस ट्वीट को शर्मनाक बताया। ट्रोलिंग के बाद ऋचा ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया और माफी भी मांग ली है।
ऋचा के इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे और कहने लगे कि भारतीय सेना ने गलवान घाटी में चीनी सेना से बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी, ऋचा ने न सिर्फ उनकी बहादुरी का बल्कि देश की सेना का भी अपमान किया है।
मनजिंदर सिंह ने लिखा, 'ऋचा चड्ढा जैसी थर्ड ग्रेड बॉलीवुड एक्ट्रेस पब्लिसिटी स्टंट के लिये भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं। उनके इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है। मैं मुंबई पुलिस से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करता हूं।'

एक टिप्पणी भेजें