- UP:आज मुज़फ्फरनगर आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जन सभा को करेंगे सम्बोधित | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

UP:आज मुज़फ्फरनगर आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जन सभा को करेंगे सम्बोधित

मुज़फ्फरनगर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को खतौली क्षेत्र के बडसू गांव में जनसभा करेंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में यह जनसभा आयोजित की जा रही है। उप मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे यहां आएंगे। इससे पहले नामांकन सभा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल हो चुके हैं।30 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मुजफ्फरनगर आ सकते हैं। उधर, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी भी बडसू में भाजपा में शामिल होंगे। सैनी ने विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के बाद सपा छोड़ दी थी।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...