- मेरठ:-छेड़छाड़ कर रहे अधेड़ को छात्राओं ने सिखाया सबक | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

मेरठ:-छेड़छाड़ कर रहे अधेड़ को छात्राओं ने सिखाया सबक

मवाना में गर्ल्‍स कॉलेज के सामने अधेड़ छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहा था।छात्राओं ने कई बार पुलिस से शिकायत की। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इस पर छात्राओं ने खुद ही आरोपी को सबक सिखाने का मन बना लिया। छात्राओं ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।गुरुवार की सुबह कालेज की लगभग 10 छात्राएं जा रहीं थीं। इस दौरान आरोपी फिर से छेड़छाड़ करने लगा। छात्राओं ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की। प्रधानाचार्य ने पुलिस को जानकारी दी। थाना पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुुंच गई। छात्राओं ने बताया कि आरोपी उम्रदराज है। वह कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कुछ नहीं किया।कॉलेज की प्रधानाचार्य ने बताया कि यह अधेड़ व्यक्ति काफी दिन से छात्राओं का पीछा करता था और उनसे छेड़छाड़ भी करता था। शिकायत पुलिस को 5 नवंबर को की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की छात्राओं और स्टाफ ने खुद ही आरोपी को पकड़ लिया। प्रधानाचार्य ने तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...