- UP:सैलून संचालक ने फंदे पर लटककर जान दी,सुसाइड नोट में लिखा- मोदी जी, योगी जी, मैं गरीब आदमी हूं... | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

UP:सैलून संचालक ने फंदे पर लटककर जान दी,सुसाइड नोट में लिखा- मोदी जी, योगी जी, मैं गरीब आदमी हूं...

आगरा के थाना एत्माद्दौला के सीता नगर में बृहस्पतिवार को सैलून संचालक अर्जुन सेन (40) ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक कर्जदारों से परेशान था। इस कारण ही आत्मघाती कदम उठाया। मृतक की बेटी ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी सीता नगर स्थित कुआं वाली गली निवासी अर्जुन सेन की रामबाग पर सैलून चलाते थे। इसके लिए किराये पर दुकान ले रखी थी। वहीं घर भी किराये पर था। उनकी एक बेटी खुशी की शादी हो चुकी है। परिजन ने बताया कि अर्जुन की पत्नी मायके गई हुई थीं। बृहस्पतिवार को वो दुकान नहीं गए। सुबह तकरीबन 11 बजे एक पड़ोसी ने घर में कमरे की चौखट से बने फंदे पर अर्जुन का शव लटका देखा। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थाने का प्रभार देख रहे एसआई सुशील कुमार ने बताया कि मृतक की बेटी खुशी ने तहरीर दी है। इसमें पांच लोगों पर आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सुसाइड नोट के हस्तलेख का मिलान कराएंगे।पुलिस के मुताबिक, एक पेज पर लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें सबसे पहले जिलाधिकारी, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष एत्माद्दौला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिखा है। इसके बाद लिखा कि कुछ लोगों से पैसा ले लिया है। मैं गरीब आदमी हूं। कर्ज नहीं चुका पा रहा। कर्ज वाले मुझे परेशान कर रहे हैं। गालीगलौज और हाथापाई करते हैं। पांच लोगों के नाम भी लिखे हैं। इसमें मकान, दुकान और पड़ोसी तक शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...