- मेरठ:-मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष की महिलाओं के बीच विवाद,जमकर हुई पत्थरबाजी,आधा दर्जन महिलाएं घायल | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 5 दिसंबर 2022

मेरठ:-मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष की महिलाओं के बीच विवाद,जमकर हुई पत्थरबाजी,आधा दर्जन महिलाएं घायल

मवाना नगर के मोहल्ला हीरालाल में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष की महिलाओं के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें दोनों पक्षों की लगभग आधा दर्जन महिलाएं घायल हुई हैं। वहीं अस्पताल में पुलिस के साथ भी महिलाओं की नोकझोंक हुई।नगर के मोहल्ला हीरालाल में शरण वीर पक्ष व रिटायर्ड दारोगा वीर सिंह पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं आमने-सामने आ गईं। जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं, पत्थरबाजी भी हुई। पत्थरबाजी के दौरान दोनों पक्षों की आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों से वार्ता करने का प्रयास किया तो महिलाएं पुलिस के सामने भी नोकझोंक करने को तैयार हो गईं। पुलिस को मजबूरन मौके पर महिला कांस्टेबल को बुलाना पड़ा। जब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों ने मामले की थाने पर तहरीर दी है। वहीं, पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की ममता, पूजा, प्रतिभा, वर्षा, कोमल, नेहा, अमिता, प्रीति, शिक्षा आदि को चोटें आई हैं। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...