 |
CCTV फूटेज |
मेरठ मे टीचर ने क्लास 2 की छात्रा का किडनैप करने के बाद रेप किया था।गंगानगर के रहने वाले प्रापर्टी डीलर ने छात्रा को कार में बैठाया। उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर डिवाइडर किनारे छोड़कर भाग गया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया है।मेरठ के गंगानगर के एक अस्पताल में महिला कर्मचारी की बेटी(10) को शनिवार सुबह अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। पूरे मामले में पुलिस के पास केवल सीसीटीवी थी। बिल्डिंग में लगी सीसीटीवी में वो कार दिखाई दी जिसमें बच्ची को किडनेप किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर निकाला। कार नंबर से उसका रजिस्ट्रेशन चैक किया और आरोपी तक पहुंची।
आरोपी अभिषेक नामक युवक है जो गंगानगर में रहता है। बताया जा रहा है अभिषेक पहले एक स्कूल में टीचर था। अब प्रापर्टी डीलर है। वही बच्ची को कार से उठाकर एक खंडहर जैसे मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म कर एक पार्क में छोड़कर भाग गया।
एसओ गंगानगर दिनेश प्रताप सिंह ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। वहीं, सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। घटनास्थल के पास एक मकान के सीसीटीवी को देखने के बाद कार में आरोपी नजर आया। एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि आरोपी की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें