- थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा डकैती में वांछित 15 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार | दैनिक सच्चाईयाँ

मंगलवार, 17 जनवरी 2023

थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा डकैती में वांछित 15 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 12/06/2022 को वादी की लिखित तहरीर आधार पर थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0- 246/2022 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया गया। जिसमें थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 08 अभियुक्तगण को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उक्त घटना में फरार चल रहें अभियुक्त शमीम पुत्र जहीर निवासी मौहल्ला आजाद नगर थाना गजरौला जनपद अमरोहा, पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय द्वारा 15,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया है। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर तेजगढ़ी चौराहे के पास से अभियुक्त शमीम पुत्र जहीर निवासी मौहल्ला आजाद नगर थाना गजरौला जनपद अमरोहा, को गिरफ्तार किया गया। जिससे डकैती में लूटा गया सामान बरामद हुआ। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः- 1. शमीम पुत्र जहीर निवासी मौहल्ला आजाद नगर थाना गजरौला जनपद अमरोहा। बरामदगी का विवरणः- 1. 05 सिक्के सफेद धातु के। आपराधिक इतिहास का विवरणः- 1. मु0अ0सं0 246/22 धारा 395, 412 थाना सिविल लाईन मेरठ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- 1. प्रभारी निरीक्षक श्री विशम्बर दयाल थाना-सिविल लाईन मेरठ। 2. व0उ0नि0 मौ0 उवैस थाना सिविल लाईन मेरठ। 3. उ0नि0 श्री कुमार पवन थाना सिविल लाईन मेरठ। 4. है0का0 723 मनोज कुमार थाना सिविल लाईन मेरठ।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search