- मेरठ:पुलिस ने 50 हजार के इनामी साजन उर्फ कल्लू को मार गिराया | दैनिक सच्चाईयाँ

शुक्रवार, 13 जनवरी 2023

मेरठ:पुलिस ने 50 हजार के इनामी साजन उर्फ कल्लू को मार गिराया

मेरठ पुलिस ने गुरुवार को 50 हजार के इनामी साजन उर्फ कल्लू को मार गिराया है। SP के मुताबिक, पुलिस को देखते ही कल्लू ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर और कमर में लगने से कल्लू घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ कंकरखेड़ा के पास हुई।कल्लू महिपाल का रहने वाला था। उस पर लूट, डकैती सहित अन्य मामलों में 20 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। वो D-84 गैंग का सरगना था। दिसंबर-2022 में गंगानगर में सपा नेता श्रवण के घर पर डकैती हुई थी। मामले में कल्लू नंगला ईसा थाना इंचोली वांछित चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने इस पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। SP सिटी पीयूष कुमार ने कहा," पुलिस को काफी समय से कल्लू की तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस कंकरखेड़ा पहुंची। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पीछा करने पर गोली चला दी। हमारा इरादा उसे जान से मारने का नहीं था। लेकिन वह लगातार फायरिंग कर रहा था।इसलिए जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिछले 5 सालों में 172 अपराधियों की मौत पुलिस की गोली से हुई है। पुलिस ने बताया कि 2023 के 11 दिनों में ही 4 बदमाश मारे गए। कुल मारे गए बदमाशों में मेरठ जोन के सबसे अधिक 67 अपराधी मारे गए। मुठभेड़ के दौरान 4562 आरोपी पुलिस की गोली से घायल होकर अस्पताल पहुंचे। 1375 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस के 13 सिपाहियों की जान गई।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search