- मेरठ: तेंदुए की दहशत के चलते कई कॉलोनी में बड़ी सुरक्षा | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 16 जनवरी 2023

मेरठ: तेंदुए की दहशत के चलते कई कॉलोनी में बड़ी सुरक्षा

मेरठ में रविवार रात साढ़े 10 बजे एक बार फिर जागृति विहार सेक्टर आठ में तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। तेंदुआ देखे जाने से एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। लक्ष्मी विहार, कीर्ति पैलेस समेत कई कालोनियों में लोग पहरा दे रहे हैं। वहीं, वन विभाग की टीम एक बार फिर अलर्ट हो गई है। इससे पहले शनिवार को कीर्ति पैलेस क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद से लोगों में खौफ बैठ गया है। रविवार को फिर से तेंदुआ दिखाई देने के बाद सोमवार सुबह कई कॉलोनियों के लोग सुबह की सैर के लिए घर से ही नहीं निकले। बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद रहे। कॉलोनी के लोग रातभर फोन पर एक-दूसरे से तेंदुए की जानकारी लेते रहे। सुरक्षाकर्मियों ने कॉलोनियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। मेडिकल पुलिस भी गश्त करती रही। वहीं, रविवार रात जागृति विहार सेक्टर आठ में तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है।कीर्ति पैलेस कॉलोनी में लोगों ने रातभर अपने घरों और मंदिर की लाइटें जलाए रखीं। शुक्रवार रात डेढ़ बजे कीर्ति पैलेस कॉलोनी के सामने नाले किनारे तेंदुआ दिखाई दिया था। शनिवार सुबह कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। चौकी पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने आसपास की कॉलोनियों समेत जागृति विहार और एक्सटेंशन में तलाशी अभियान चलाया, लेकिनk तेंदुए का कहीं पता नहीं लगा। रविवार रात को फिर तेंदुआ सीसीटीवी में केद हुआ, तेंदुए के खौफ से लोग सुबह सैर पर नहीं निकले। कीर्ति पैलेस व लक्ष्मी विहार कॉलोनी में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सभी सिक्योरिटी गार्डों को लाठी-डंडे सौंप दिए गए हैं। उन्हें अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। दोनों कॉलोनी के लोगों ने भी सिक्योरिटी गार्ड के साथ शिफ्टों में रातभर ड्यूटी दी। मेडिकल पुलिस भी रातभर अलर्ट रही और गश्त करती रही।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...