- मेरठ:किडनी ट्रांसप्लांट नहीं होने से शिक्षामित्र की मौत | दैनिक सच्चाईयाँ

सोमवार, 16 जनवरी 2023

मेरठ:किडनी ट्रांसप्लांट नहीं होने से शिक्षामित्र की मौत

मेरठ में आर्थिक तंगी के कारण एक शिक्षामित्र की मौत हो गई। शिक्षामित्र के परिजनों ने बताया कि वो लंबे समय से बीमार थे। इलाज के लिए भी पैसे नहीं बचे थे। ऐसे में रविवार रात शिक्षामित्र का निधन हो गया। मामला मेरठ के सरधना का है। यहां महलका विकास खंड दोराला के प्राथमिक विद्यालय में तेजपाल सिंह शिक्षामित्र थे। लंबे समय से तेजपाल सिंह बीमार चल रहे थे। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शिक्षामित्रों को महज 10हजार रुपए महीना वेतन मिलता है। इस वेतन से व्यक्ति परिवार कैसे चलाए। तेजपाल सिंह जी भी लगातार गरीबी झेल रहे थे। अवसाद के कारण वो बीमार हो गए। लगातार इलाज के बावजूद वो नहीं बचे रविवार रात शिक्षामित्र का निधन हो गया। निधन से सभी शिक्षामित्रों व परिजनों में शोक है। साथियों ने बताया कि मृतक तेजपाल सिंह की किडनी खराब हो गई थी। पिछले 3 महीने से वो बहुत ज्यादा बीमार चल रहा था। डॉक्टरों ने किडनी बदलवाने के लिए कहा था। लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट का खर्चा परिवार नहीं उठा सकता था। इसकी वजह से इलाज नहीं हो सका और मौत हो गई। मृतक के दो बेटे एक बेटी है। जो पढ़ाई कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search