- मौसम की खराबी के कारण एक बड़ी विमान दुर्घटना हो गई | दैनिक सच्चाईयाँ

रविवार, 15 जनवरी 2023

मौसम की खराबी के कारण एक बड़ी विमान दुर्घटना हो गई

काठमांडू नेपाल में आज मौसम की खराबी के कारण एक बड़ी विमान दुर्घटना हो गई है। जानकारी के अनुसार एटीआर 72 मॉडल का विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। इसमें 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे। पोखरा में लैंडिंग के पहले विमान का संतुलन बिगड़ा और यह एक नदी में गिर गया। गिरने के बाद विमान में आग लग गई। यह यति एयरलाइंस का विमान था। पूरी तरह से विमान जलकर खाक हो चुका है अभी यात्रियों के संबंध में कोई अधिकृत सूचना नहीं मिली है कि किसने यात्रियों को चोटें लगी है या वह किन स्थितियों में है। बड़े पैमाने पर रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। अपुष्ट सूचना के अनुसार बड़ी संख्या में यात्रियों के मरने की आशंका व्यक्त की जा रही है 5 भारतीय समेत 9 विदेशी नागरिक थे विमान को कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे। 68 यात्रियों में से 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, दो कोरियन, एक अफगानी और एक फ्रैंच नागरिक थे। इनमें 3 नवजात और 3 बच्चे शामिल हैं। एयरलांइस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा है कि अभी तक किसी जीवित व्यक्ति को नहीं निकाला जा सका है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search