बुधवार, 25 जनवरी 2023
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgeuHEfOzLX_c1GC85_zGc4AZe45spAQAIl0SxPrsrrXuLmbxsjqhnPlVDCAKX09pcjZf6BkVodybB4DiIYo52BESpVM5BCz7zO8x00ROLZtRG4ANYtLUVD3WuR2M218LjLA4nODEnXoxdbkHyik2suHaCzTXMeSPe_Bs4Kca0gScjC7X-7aFuiD9h6jg/s600/IMG_20230125_174518.jpg)
मेरठ के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुशील फौजी ने बुधवार को मेरठ की कोर्ट में सरेंडर कर दिया।मेरठ के एसएसपी ने उस पर ₹25000 का इनाम घोषित कर दिया है।सुशील फौजी चुनाव में गड़बड़ी करने और एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांटेड चल रहा था।बता दें कि मेरठ में योगेश भदौड़ा और सुशील फौजी गैंग में काफी समय से गैंगवार चल रही है। योगेश भदौड़ा जेल में बंद है जबकि सुशील फौजी फरार चल रहा था। अब उसने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि सुशील फौजी ने अपने विरोधी योगेश भदौड़ा पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है।बता दें कि सुशील फौजी मेरठ के रोहटा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसकी फरारी के बाद पुलिस उसके मकान की कुर्की की तैयारी कर रही थी। इसस ेपहले ही अचानक उसने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सुशील फौजी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसकी पोस्टिंग आर्मी के हेड क्वार्टर पुणे में थी। जहां पर पुलिस द्वारा उसका आपराधिक रिकॉर्ड भेजा गया था।।
पिछले दिनों ही मेरठ में इनामी बदमाश सुशील फौजी ने भदौड़ा गांव के इरफान और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी से परेशान इरफान SSP के पास सुरक्षा मांगने पहुंचा था। इरफान का कहना था कि लगातार शिकायत करने और मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सुशील फौजी अब तक पकड़ा नहीं गया। इनामी बदमाश खुलेआम घूम रहा है, जान से मारने की धमकी देता था, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। इसके बाद एसएसपी ने उसके ऊपर इनाम घोषित कर दिया था। सूचना के अनुसार इरफ़ान योगेश भदौड़ा का खास आदमी है।सुशील पहले भी हत्या के एक मुकदमे में आरोपित रह चुका है।
एक टिप्पणी भेजें