- मेरठ:-शाहरुख खान की पठान सिनेमाघरों में रिलीज,SRK फैन क्लब के मेंबर्स ने मनाया जश्न | दैनिक सच्चाईयाँ

बुधवार, 25 जनवरी 2023

मेरठ:-शाहरुख खान की पठान सिनेमाघरों में रिलीज,SRK फैन क्लब के मेंबर्स ने मनाया जश्न

शाहरुख खान की विवादित फिल्म पठान बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।मेरठ में भी मल्टीफलेक्स एवं सिंगल सिनेमाघरों में मूवी रिलीज की गयी है। मूवी के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को लेकर शाहरुख के फैंस में जबरजस्त उत्साह देखा जा रहा है। मेरठ के दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के वेव्स सिनेमाज में शाहरुख के फैंस ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर जश्न मनाकर मूवी रिलीजिंग को एंजाय किया है। SRK फैन क्लब के मेंबर्स सुबह 8 बजे से ही मॉल में जुटने लगे। मॉल में इकट्‌ठा होने के बाद सभी फैंस ने पठान मूवी की टीशर्ट पहनी, रिस्ट बैंड भी पहना। पठान, पठान के नारों के साथ मूवी रिलीजिंग को एंजाय किया गया है। वहीं रिलीजिंग से पहले फैंस ने पठान मूवी के प्रिंट वाला थ्री फ्लोर केक काटकर रिलीजिंग सेरेमनी की है। मूवी का पहला शो पूरी तरह हाउसफुल है। वहीं सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। फोर्स लगाई गई है। ताकि कोई विवाद न हो।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search