- बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी समीषा शेट्टी 15 फरवरी को तीन साल की हो चुकी हैं। | दैनिक सच्चाईयाँ

रविवार, 19 फ़रवरी 2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी समीषा शेट्टी 15 फरवरी को तीन साल की हो चुकी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी समीषा शेट्टी 15 फरवरी को तीन साल की हो चुकी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने बेटी के बर्थडे पर अपने घर में एक शानदार पार्टी रखी थी। जिसमें कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे, इसी बीच पार्टी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें शिल्पा को उनके बच्चो के साथ स्पॉट किया गया। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बेटे वियान और बेटी समिषा के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान तीनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिए है। लुक की बात करें तो समीषा पिंक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही थी। वहीं, पार्टी में शिल्पा की बहन शमिता भी पहुंचीं, जहां वह हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आईं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी के अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी। इस सीरीज में वह पहली बार पुलिस अफसर का रोल निभा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search