- मेरठ:- स्टेटस लगाने के 30 मिनट बाद मिली प्रेमी प्रेमिका की लाश, और फिर | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

मेरठ:- स्टेटस लगाने के 30 मिनट बाद मिली प्रेमी प्रेमिका की लाश, और फिर

मेरठ में रविवार को एक प्रेमी-प्रेमिका की लाश मिली। शुभम के सिर में गोली लगी थी, जबकि साक्षी के सीने से खून रिस रहा था। वारदात से 30 मिनट पहले प्रेमी जोड़े ने वॉट्सऐप स्टेट्स पर आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की थी। घटना के बाद लड़के की बहन ने आरोप लगाया कि साक्षी के भाई ने उसके भाई को मारा है प्रेमी के वॉट्सऐप स्टेटस पर दोनों के आपत्तिजनक फोटो लगे होने पर गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। पुलिस ने सभी फोटो को इकट्ठा कर जांच का हिस्सा बन लिया है। यह भी चर्चा है कि ये फोटो दो दिन पहले गांव में वायरल भी हुई है। इसे वारदात से लगभग 30 मिनट पहले स्टेटस पर लगाया गया। फिलहाल पुलिस ऑनर किलिंग या सुसाइड, दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस फोरेंसिक जांच में हैंडवॉश और टेस्ट करवा रही है। इस मामले में अब तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है शुभम (19) और साक्षी (20) दोनों पड़ोसी थे। घर के बीच की दूरी 150 मीटर है। इसलिए दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों एक जाति से भी थे। दोनों के अफेयर की कहानी साक्षी के भाई के स्कूल से शुरू होती है। साक्षी का छोटा भाई ध्रुव और शुभम दोनों एक स्कूल, एक क्लास में पढ़ते हैं। इसलिए शुभम का साक्षी के घर आना-जाना शुरू हुआ। दोस्त से मिलने अक्सर शुभम साक्षी के घर आता। यहीं से दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। घर आने-जाने के कारण दोनों में बातचीत होने लगी। ये बातचीत कुछ ही समय में दोस्ती में बदल गई। दोनों स्नैपचैट और वॉट्सऐप पर बातें करने लगते हैं। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और वे बेहद करीब आ गए। साथ जीने-मरने की कस्में खाने लगे। पुलिस को मोबाइल में दोनों की चैटिंग और कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी मिली हैं। मृतक शुभम के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में शुभम उसका बड़ा भाई और 5 बहने हैं। शुभम भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। बड़े भाई की शादी हो चुकी है। वहीं, प्रेमिका साक्षी के परिवार में मम्मी-पापा साक्षी और 2 छोटे भाई हैं। सबसे बड़ी साक्षी थी। छोटा भाई ध्रुव शुभम के साथ एक ही स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। दोनों का बोर्ड पेपर चल रहा है। 16 फरवरी को दोनों ने हिंदी का पहला पेपर दिया था। सबसे छोटा भाई लकी 7वीं में पढ़ता है। साक्षी इंटर की पढ़ाई करके अब सीए की तैयारी कर रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि साक्षी के परिवार के दो मकान हैं। पुराना मकान गांव के अंदर है। गांव के बाहर दूर एक नया मकान बना है। अब परिवार गांव के बाहर इस नए मकान में जाकर बस गया था। लेकिन, अक्सर गांव के अंदर बने पुराने मकान में भी आते रहते हैं। जिस वक्त ये वारदात हुई साक्षी के पिता, मां और दोनों भाई गांव के पुराने घर में सफाई के लिए गए थे। साक्षी गांव के बाहर नए घर में अकेली थी। वहीं, यह घटना हुई। यह मकान एक मंजिल बना है। एक साल पहले इस घर में चोरी भी हो चुकी है। शुभम और साक्षी के घर में ज्यादा दूरी नहीं है। दोनों घर लगभग एक ही इलाके में हैं। घटना के वक्त शुभम के घर पर भी केवल मां और छोटी बहन सोनिया थे। पूरा परिवार रिश्तेदारी की शादी में गया था।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...