- *5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* | दैनिक सच्चाईयाँ

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

*5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1679 - जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1783 - इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये।

1870 - फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।

1900 - अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।

1904 - क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ। 

1917 - मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।

1922 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी (4 फरवरी का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें )।

1924 - रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।

1931 - मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।

1961 - ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।

2004 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।

2006 - ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।

2007 - भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।

2008 - पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। 

2008 - केनरा व इलाहाबाद बैंक ने गृह ॠण पर ब्याज दरें 0.4-0.5 प्रतिशता घटायी।

2008 - पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को सरकार ने अपने क़रीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।

2009 - मायावती ने प्रदेश के पाँच महानगरों लखनऊ, )फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 

2009 - प्रेम जनमेजय को व्यंग्यश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी।

2010 - भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।

2019 - यूरोपीय संघ के करीब 20 देशों ने वेनेजुएला में विपक्ष के नेताजुआन गुआइदो को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी।

2019 - पेरिस में रिहायशी इमारत में लगी आग, सात लोगों की मौत, 28 घायल।

2019 - अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में 11 पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों की मौत।

2019 - अमेरिका और रूस से चल रही शांति वार्ता के केंद्र में तालिबान, अफगान सरकार बाहर हुए।

2020 - तुर्की में पूर्वी प्रांत में एक पहाड़ी सड़क पर हि‍मस्‍खलन होने से 26 राहत कर्मी मारे गए और 53 बर्फ में दब गए।

2020 - जयपुर के पुराने शहर को यूनेस्‍को की विश्‍व धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रमाण पत्र जारी किया।

2020 - सर्वाधिक बाघों वाले राज्‍य का गौरव प्राप्‍त करने के बाद  मध्‍य प्रदेश सर्वाधिक घडियालों वाला राज्‍य भी बन गया।

2020 - अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत को 40वां स्थान प्राप्त हुआ।

2021 - तमिलनाडु सरकार ने किसानों को दिए गए 12 हजार एक सौ 10 करोड़ रुपये के कर्ज को माफ किया।

2022 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद में संत रामानुजाचार्य की स्मृति में 'स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी' का अनावरण किया और दो अनुसंधान केंद्रों का उद्घाटन किया।

2022 - अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) के 50वें स्थापना समारोह की शुरुआत हुई।

2022 - मालवाहक पोत के पटना से पांडु के लिए रवाना होने के साथ असम में लॉजिस्टिक्स के एक नए युग की शुरुआत हुई।

 

*5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1639 - ज़ेबुन्निसा - मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री थी।

1916 - जानकी वल्लभ शास्त्री - प्रसिद्ध कवि ।

1932 - शंख घोष - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद थे।

1968 - प्रेम सिंह तमांग - सिक्किम के मुख्यमंत्री।

1970 - होरेन सिंग बे असम राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ।

1976 - अभिषेक बच्चन - फ़िल्म अभिनेता ।

1990 - भुवनेश्वर कुमार - भारतीय तेज गेंदबाज ।


*5 फ़रवरी को हुए निधन👉*


664 ई. - ह्वेन त्सांग - प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु थे।

1927 - इनायत ख़ान - भारतीय सूफ़ी संत।

2008 - महर्षि महेश योगी - भारतीय आत्मिक योगी।

2010 - सुजीत कुमार - भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

2014 - जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका।

2020 - अकादमी पुरस्कार जीतने वाले हॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और निर्देशक किर्क डगलस का निधन हुआ।

2022 - भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सी. जंगा रेड्डी (86) का निधन हुआ। 

 

*5 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 भक्त रविदास जयन्ती ( माघ शुक्ल पूर्णिमा )।

🔅 भैरवी जयन्ती।

🔅 मां ललिता जयंती ( माघ शुक्ल पूर्णिमा )।

🔅 हजरत अली जयन्ती 2023 (मुस्लिम)।

🔅 श्री जानकी वल्लभ शास्त्री जयन्ती।

🔅 श्री प्रेम सिंह तमांग जन्म दिवस।

🔅 चौरी चौरा दिवस { 1922 ( 04 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी )}।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search