- क्षतिग्रस्त मार्ग ग्रामीणों के लिए बना परेशानी | दैनिक सच्चाईयाँ

रविवार, 19 फ़रवरी 2023

क्षतिग्रस्त मार्ग ग्रामीणों के लिए बना परेशानी

सरधना : महादेव मार्ग कई वर्षों से क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा है। ऐसे में ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद भी अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। मार्ग की हालत यह है कि जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिस पर पैदल तक चलना दूभर हो गया है। कई वर्षों से मार्ग निर्माण का इंतजार कर रहा है। मगर अधिकारी इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। महादेव मार्ग कई वर्षों से अपनी हालत पर आंसू बहा रहा है। मार्ग पर गहरे - गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्ग चकरोड में तबदील हो गया है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशनी गन्ना किसानों को उठानी पड़ती है। क्षतिग्रस्त मार्ग पर गन्नों से लदे वाहनों के पलटने का खतरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि वह मार्ग बनवाने के लिए तहसील अधिकारियों से लेकर जिले तक मांग कर चुके है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी मार्ग बनवाने के नाम पर महज आश्वासन देते हैं, लेकिन सड़क कोई नहीं बनवा रहा है। अधिकारियों की अनदेखी के चलते ग्रामीण परेशानी उठाने को मजबूर हैं। परेशान ग्रामीणों ने अधिकारियों से शीघ्र मार्ग निर्माण की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search