- दिनभर भीषण जाम से जूझते रहे क्षेत्र के लोग | दैनिक सच्चाईयाँ

रविवार, 19 फ़रवरी 2023

दिनभर भीषण जाम से जूझते रहे क्षेत्र के लोग

सरधना क्षेत्र के लोग भीषण जाम से जूझते रहे मेरठ - करनाल हाइवे से लेकर कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी और कस्बे में पूरे दिन लंबा जाम लगा रहा। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भी खूब पसीना बहाना पड़ा। मगर कोई समाधान नहीं हो सका। रात तक क्षेत्र के लोग जाम के झाम से दो-चार होते नजर आए। क्षेत्र में जाम की समस्या नासूर हो गई है। टोल से बचने के लिए छोटे-बड़े वाहन कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी से गुजरते हैं। वहीं मेरठ - करनाल हाइवे | पर निर्माण कार्य चलने के कारण जाम की समस्या बनी रहती। हाइवे का ट्रैफिक सरधना के मुख्य चौराहे से होकर गुजरता है। यही कारण है कि नगर के साथ ही आसपास क्षेत्र के लोग रोजाना जाम की समस्या झेल रहे हैं। शनिवार को भी सुबह से ही भीषण जाम की समस्या बनी रही। | मेरठ - करनाल हाइवे से लेकर कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी और कस्बे में भीषण जाम लगा रहा | मार्ग पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम से निकलने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने भी खूब पसीना बहाया, लेकिन अधिक | ट्रैफिक होने के चलते समाधान नहीं हो सका। रात तक राहगीर जाम से जूझते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search