- बिगबॉस फेम अर्चना गौतम ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह पर जमकर हमला बोला है, | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 27 फ़रवरी 2023

बिगबॉस फेम अर्चना गौतम ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह पर जमकर हमला बोला है,

कांग्रेस नेत्री और बिगबॉस फेम अर्चना गौतम ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह पर जमकर हमला बोला है। मेरठ निवासी अर्चना ने फेसबुक लाइव पर आकर कहा कि संदीप सिंह ने उन्हें थाने में डलवाने की धमकी दी है। वहीं अर्चना ने संदीप सिंह पर महिलाओं की बेइज्जती करने का आरोप भी लगाया है। मेरठ के हस्तिनापुर से 2022 में कांग्रेस के टिकट पर अर्चना गौतम ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। अभिनेत्री ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह को तत्काल हटाने की मांग की है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन हो रहा है। इसमें अर्चना गौतम भी हिस्सा लेने पहुंची। वहां अर्चना ने प्रियंका गांधी से मिलने का प्रयास किया। अर्चना ने आरोप लगाया कि संदीप सिंह ने अर्चना सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी प्रियंका गांधी से नहीं मिलने दिया। वहीं से यह सारा विवाद शुरू हुआ। रविवार को अर्चना ने फेसबुक लाइव किया और ये सारा वाकया सोशल मीडिया पर शेयर किया। अर्चना ने यह भी आरोप लगाया कि संदीप सिंह जब तक नहीं चाहेंगे, बड़े-बड़े नेता भी राहुल, प्रियंका से नहीं मिल सकेंगे। फेसबुक लाइव में अर्चना बोलीं कि संदीप सिंह कांग्रेस में रहेंगे तब तक यूपी में कांग्रेस का कुछ नहीं हो सकता। ये कार्यकर्ताओं को प्रियंका गांधी, राहुल जी से मिलने नहीं देते हैं। अर्चना ने ये भी कहा कि संदीप सिंह उन्हें जेल में डलवाकर दिखाएं। अर्चना ने संदीप सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि वो रायपुर जिस होटल में ठहरी हैं, उसका पता और मेरठ में उनके घर का पता संदीप सिंह को मालूम है। वो आएं और मुझे अरेस्ट करवाकर दिखाएं। अर्चना ने लाइव में कहा कि संदीप सिंह जैसे लोगों को क्यों रखा गया है जो कांग्रेस को खत्म कर रहे हैं। पहले भी प्रियंका गांधी से मिलने में उन्हें एक साल लग गया था। अर्चना गौतम के पिता गौतमबुद्ध ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, "संदीप सिंह से मेरी बेटी को जान का खतरा है। वो संदीप सिंह के खिलाफ FIR कराने जा रहे हैं। इस मुद्दे को महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग, एससी-एसटी आयोग तक ले जाएंगे। बेटी को लोकल पुलिस नहीं सेंट्रल से सुरक्षा मिले। क्योंकि उन्हें लोकल पुलिस पर ऐतबार नहीं है। मैं अपने वकीलों से सलाह ले रहा हूं।"

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...