मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

कहते हैं हीरे की कद्र एक जोहिरी ही जनता है। सम्मान की कद्र सम्मान लेने वाला ही जनता है। सम्मान के ऐसे ही एक अनोखे कोहिनूर से आपको मिला रहे है। जिसका नाम है सृष्टि गुलाटी। फरीदाबाद हरियाणा की सृष्टि गुलाटी एक कोहिनूर की तरह चमक रही हैं। अपने नेक कार्यो ओर अनोखी उपलब्धि के लिए फरीदाबाद हरियाणा की सृष्टि गुलाटी को कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया। दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुए एक भव्य कार्यक्रम में फरीदाबाद की सृष्टि को कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन नागौर जिले के बड़ी खाटू में स्थित संत कबीर आश्रम के द्वारा किया गया राष्ट्रीय स्तरीय यह कार्यक्रम नई दिल्ली के जनपथ रोड़ स्थित अम्बेडकर भवन मे किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत श्री नानकदास महाराज, डॉ सौरभ पांडे, हर्ष प्रभा, रेलवे बोर्ड चेयरमैन रमेश चंद्र रतन, डॉ लोकेश मुनि महाराज, सरवन सिंह, अभिषेक, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू आदि अतिथि ओर गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में 200 लोगो को असाधारण ओर उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मनित किया गया। देश भर के विभिन्न राज्यो से आए हुए लोगो ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कवि, साहित्य, रक्दान, पर्यावरण, सेवक ओर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सभी महानूभावो को सम्मानित किया गया। इन सबके बीच सबके आकर्षक का केंद्र बिंदु रही 7 साल की नन्ही बच्ची सृष्टि गुलाटी। जिसमे ना जाने कम उम्र में कितने रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं अपितु छोटी सी उम्र में ही समाज सेवा भी कर रही हैं। सृष्टि गुलाटी को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान ओर विश्व रिकॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया। सृष्टि गुलाटी के नाम 720 प्रमाण पत्र, 90 अवार्ड, 35 ट्रॉफी ओर 25 मेडेल हैं।
सृष्टि गुलाटी फरीदाबाद हरियाणा के डी.सी. मॉडल.सीनियर.सेकेंडरी.स्कूल में प्रथम कक्षा में पढ़ती है। संत श्री नानकदास महाराज ने कहा की सृष्टि बेटी को असाधारण उपलब्धि के लिए कोटि बढ़ाई। सृष्टि गुलाटी आज समाज सेवा के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है। सम्मान स्वरूप सृष्टि गुलाटी को एक प्रश्नांसा पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गईं। कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह में सभी को सम्मानित करने के साथ ही एकता का एक अनोखा संगम भी बना। इस कार्यक्रम में लगभग 100 लोगो को असाधारण ओर 100 लोगो कप उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए दिया गया। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में सृष्टि गुलाटी सबसे छोटी प्रतिभागी बनी। सृष्टि को मिले कबीर कोहिनूर सम्मान के लिए सभी हैरान हो गए। नन्ही बेटी की इस सफलता के लिए सभी ने बेटी को बधाई दी और सदा आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरीत किया।
पिता प्रवीन गुलाटी के साथ इस कार्यक्रम में आई सृष्टि बेहद खुश नजर आई। सृष्टि ने सभी का आभार व्यक्त किया। पिता प्रवीन गुलाटी ने कहा कि प्रथम बार इतने बड़े कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला और बेटी को कबीर कोहिनूर सम्मान मिला यह सब एक सपने जैसा है, जो आज सच हुआ। हम नानकदास महाराज का हार्दिक आभार व्यक्त करते है कि उन्होंने बेटी को सम्मानित किया।
देखे वीडियो
एक टिप्पणी भेजें