- मेरठ:-पत्नी के देह व्यापार करने से मना करने पर पति ने किया गंजा, नशीला पदार्थ पिलाकर दिया वारदात को अंजाम | सच्चाईयाँ न्यूज़

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

मेरठ:-पत्नी के देह व्यापार करने से मना करने पर पति ने किया गंजा, नशीला पदार्थ पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

मेरठ में एक पत्नी ने देह व्यापार करने से मना किया तो पति ने उसे गंजा कर दिया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने ये गंभीर आरोप अपने ही पति पर लगाए हैं। उसका कहना है कि देह व्यापार करने से मना करने पर उसके साथ पिटाई भी की गई। रात में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे गंजा कर दिया।पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय के लिए मदद की गुहार लगाई है।मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के बांस वाली गली का है। बांस वाली गली निवासी शारिक ने दिल्ली की रहने वाली युवती से पांच महीने पहले प्रेम विवाह किया था। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही पति शारिक उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने पति का विरोध किया तो मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि सोमवार देर रात शारिक ने फिर से देह व्यापार करने की बात कही। इस बात पर दोनों में विवाद होने लगा। शारिक ने पत्नी को पीटा। उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी शारिक ने उसे गंजा कर दिया। सुबह उठी तो उसके सिर पर बाल नहीं थे।महिला का आरोप है कि सोमवार देर रात शारिक ने फिर से देह व्यापार करने की बात कही। इस बात पर दोनों में विवाद होने लगा। शारिक ने पत्नी को पीटा। उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी शारिक ने उसे गंजा कर दिया। सुबह उठी तो उसके सिर पर बाल नहीं थे। पीड़ित महिला का कहना है कि अब वह अपने मायके भी नहीं जा सकती है, क्योंकि वहां पर परिवार वाले उसे स्वीकार नहीं करेंगे। पीड़ित महिला द्वारा तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी की, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए घर भेज दिया। सोमवार देर रात्रि पीड़ित महिला लिसाड़ी गेट थाने पहुंची। आरोपी पति शारिक से तलाक दिलाने की गुहार करने लगी। पीड़ित महिला का कहना है कि उसने अपने परिवार वालों से नाता तोड़कर शारिक के साथ प्रेम विवाह किया था। उस शारिक उससे गलत काम कराने का दबाव बना रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...