- थाना सरधना पुलिस द्वारा लूटपाट करने वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया मोबाईल व घटना में प्रयुक्त चोरी की फर्जी नम्बर प्लेट लगी 01 मोटर साईकिल बरामद। | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 13 मार्च 2023

थाना सरधना पुलिस द्वारा लूटपाट करने वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया मोबाईल व घटना में प्रयुक्त चोरी की फर्जी नम्बर प्लेट लगी 01 मोटर साईकिल बरामद।

दिनांक 12.03.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ व पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी सरधना के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक सरधना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सरधना पुलिस द्वारा थाना सरधना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-172/2023 धारा 392 भादवि का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन अभियुक्तगण 1-रविश पुत्र कमल सिंह, 2-अजय पुत्र रमेश, 3-शुभम पुत्र हरेन्द्र निवासीगण ग्राम अटेरना थाना सरधना मेरठ को समय करीब 17.50 बजे सरधना गंगनहर पुल से 100 मीटर अटेरना की ओर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में लूटा गया मोबाईल वीवो Y12S व घटना में प्रयुक्त चोरी की फर्जी नम्बर प्लेट DL5S CC 5817 लगी एक मोटर साईकिल स्पलेन्डर प्लस बरामद की गयी। बरामद मोटर साईकिल के सम्बन्ध में थाना-मानेसर जनपद-गुड़गांव, हरियाणा में मु0अ0सं0 103/2021 धारा 379 भादवि दिनांक 20.04.2021 को पंजीकृत है। अभियुक्त रविश व अजय ने पूछताछ पर बताया कि उनके द्वारा दिनांक 09/08/2022 को दवथुआ के पास से एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति से मोबाईल लूटा था व दिनांक 18/08/2022 को ग्राम दवथुआ आर्मी बाउन्डी के पास एक मोटरसाईकिल सवार व्यकित से एक वीवो v23 मोबाइल लूटा था जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर क्रमशः मु0अ0सं0 479/2022 धारा 392 भादवि व मु0अ0सं0 506/2022 धारा 392 भादवि पंजीकृत है। मु0अ0सं0 172/2023 धारा 392 भादवि में बरामद मोबाईल व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाने के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 420/411 भादवि की वृद्धि की गयी। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता- 1-रविश पुत्र कमल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम अटेरना थाना सरधना मेरठ 2-शुभम पुत्र हरेन्द्र उम्र 19 वर्ष निवासी उपरोक्त। 3-अजय पुत्र रमेश उम्र 19 वर्ष निवासी उपरोक्त। बरामदगी का विवरणः- 1-एक मोटर साईकिल स्पलेन्डर फर्जी प्लेट नम्बर DL5S CC 5817 2-एक मोबाईल वीवो Y 12S आपराधिक इतिहास अभि0 रविश 1-मु0अ0सं0 172/23 धारा -392/420/411 भादवि थाना सरधना मेरठ 2-मु0अ0सं0 479/22 धारा 392 भादवि थाना सरधना मेरठ 3-मु0अ0सं0 506/22 धारा 392 भादवि थाना सरधना मेरठ 4-मु0अ0सं0 103/21 धारा 379 भादवि थाना मनेसर गुडगांव हरियाणा आपराधिक इतिहास अभि0 अजय 1-मु0अ0सं0 172/23 धारा -392/420/411 भादवि थाना सरधना मेरठ 2-मु0अ0सं0 479/22 धारा 392 भादवि थाना सरधना मेरठ 3-मु0अ0सं0 506/22 धारा 392 भादवि थाना सरधना मेरठ 4-मु0अ0सं0 103/21 धारा 379 भादवि थाना मनेसर गुडगांव हरियाणा आपराधिक इतिहास अभि0 शुभम 1-मु0अ0सं0 172/23 धारा -392/420/411 भादवि थाना सरधना मेरठ 2-मु0अ0सं0 479/22 धारा 392 भादवि थाना सरधना मेरठ 3-मु0अ0सं0 506/22 धारा 392 भादवि थाना सरधना मेरठ गिरफ्तार करने वाली टीम 1. उ0नि0 नैपाल सिंह थाना सरधना 2. उ0नि0 पवन कुमार थाना सरधना 3. है0का0 राजकुमार थाना सरधना 4. का0 पुनीत कुमार थाना सरधना 5. का0 सुमित कुमार थाना सरधना

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...