- देखे वीडियो:नीमच में अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन का 10 दिवसीय आयोजन,शोभायात्रा को देखने जनसैलाब उमड़ा,जगह- जगह स्वागत कर लोगों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया | दैनिक सच्चाईयाँ

रविवार, 19 मार्च 2023

देखे वीडियो:नीमच में अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन का 10 दिवसीय आयोजन,शोभायात्रा को देखने जनसैलाब उमड़ा,जगह- जगह स्वागत कर लोगों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया

नीमच: मध्यप्रदेश के नीमच में अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन का 10 दिवसीय आयोजन हो रहा है। इसी के तहत किन्नर समाज के द्वारा नीमच में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें फिल्मी गीतों पर किन्नर जमकर थिरके। शोभायात्रा को देखने जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान शोभायात्रा का जगह- जगह स्वागत कर लोगों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। किन्नर महासम्मेलन में भाग लेने आई हसीना बुआ ने बताया कि देश और प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि कोरोना जैसी बीमारी से बचाने के लिए नीमच जिले में हमारे द्वारा यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में 10 दिन तक विभिन्न आयोजन होंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन चाक पूजन का कार्यक्रम था। जिसका भव्य चल समारोह जुलूस का कार्यकम शहर में निकला। किन्नर समुदाय के वरिष्ठ जन और गुरु बग्गी में सवार थे। आगे आगे सजे धजे किन्नर नाचते गाते चल रहे थे। नीमच सिटी से प्रारंभ हुआ जुलूस का रास्ते भर में जगह-जगह विभिन्न समुदाय आमजन ने स्वागत किया। फव्वारा चौक से प्रमुख मार्ग पर रोड के दोनों तरफ भारी संख्या में लोग जमा हो गए और गुरु मां और वरिष्ठ किन्नरों का आशीर्वाद लोगों ने लिया। किन्नर समुदाय भी आम जनता का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे थे। सबसे आगे बैंड बाजा ढोल और उसके पीछे डीजे पर किन्नर नृत्य करते हुए चल रहे थे। उसके पीछे घोड़े बग्गी में सजे धजे किन्नर बैठे हुए थे। अंत मे पीछे कारों का काफिला था। किन्नरों के जलसे का स्वागत किया गया। लोगों ने उत्साह पूर्वक स्टेज बनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 21 मार्च इसी तरह का भव्य चल समारोह निकलेगा। देखे वीडियो

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search