शनिवार, 11 मार्च 2023

राज्य सरकार ने हिमाचल पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले किए। मुख्य सचिव की ओर से जारी किए गए तबादला आदेशों के अनुसार विकास कुमार विमान को डीएसपी ज्वालामुखी लगाया गया है। लालमन अब डीएसपी बड़सर होंगे। पूर्णचंद को डीएसपी बैजनाथ, चंद्रपाल सिंह को डीएसपी घुमारवीं और अजय ठाकुर को डीएसपी हैडक्वार्टर ऊना तैनाती दी गई है।
तबादला आदेशों के अनुसार शेर सिंह को डीएसपी सलूणी चंबा में तैनात किया गया है, जबकि अजय कुमार दो को डीएसपी केलोंग में नियुक्त किया गया है। अंकित शर्मा को आईआरबी बस्सी में डीएसपी और संजीव कुमार को डीएसपी पद्धर मंडी में नियुक्त किया गया है।
अनिल कुमार को आईआरबी बस्सी में ही डीएसपी लगाया गया है, जबकि लोकेंद्र सिंह को आईआरबी पंडोह में डीएसपी के पद पर नियुक्ति दी गई है। मनीष चौधरी को चंबा में डीएसपी लगाया गया है।
एक टिप्पणी भेजें