- 14 मार्च 2023 राशिफल | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 13 मार्च 2023

14 मार्च 2023 राशिफल

14 MARCH 2023 RASHIFAL: मेष राशि आज का राशिफल: एकदम से बहुत सारे काम का दबाव आ सकता हैं। इससे उठापठक की स्थिति बनी रहेगी और काम में उलझ कर रह जाएंगे। अपनी प्राथमिकता को निर्धारित कर लेंगे तो बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि आज का राशिफल
बैंक से लोन मिलने में जो समस्या सामने आ रही थी वह आज के दिन सुलझ सकती हैं। रुका हुआ धन भी वापस आ सकता हैं। आज का दिन आपके आर्थिक जीवन के लिए शुभ संकेत लेकर आया हैं।
कर्क राशि आज का राशिफल
अहंकार को काबू में रखने की आवश्यकता हैं अन्यथा कुछ अप्रत्याशित घटित हो सकता हैं। आपका अपने भाई-बहनों के साथ संबंध भी बिगड़ सकता हैं तथा मन में कटुता का भाव आ सकता हैं।
सिंह राशि आज का राशिफल
जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। रिश्तों में गहरापन आएगा। आज के दिन उनके साथ बैठकर भविष्य की रणनीति भी बनायी जा सकती हैं जो दोनों के लिए कारगार सिद्ध होगी।
कन्या राशि आज का राशिफल
यदि आप सिंगल हैं तो आज के दिन किसी सोशल मीडिया के दोस्त के द्वारा दिल की बात कही जा सकती हैं। आप भी इसको लेकर सकारात्मक रुख रखेंगे व रिश्तो में मजबूती आएगी।
तुला राशि आज का राशिफल
परिवार के सामने एक अलग पहचान बनेगी जो आपके लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी। हालांकि कुछ बातों को लेकर नकारात्मक रवैया रह सकता है लेकिन बुद्धिमता का परिचय दिया जाएगा।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल
काम में सीनियर्स से बहुत जमेगी जिससे आपको अपने ऑफिस के काम में भी बहुत सहायता मिलेगी। आगे के लिए मार्गदर्शन भी मिलेगा जो भविष्य के लिए सहायक होगा।
धनु राशि आज का राशिफल
आज का दिन जीवन में सुख देने वाला होगा तथा ज्यादातर समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत होगा। घर में आपको लेकर एक सकारात्मक छवि का निर्माण होगा जो आपके लिए सहायक सिद्ध होगी।
मकर राशि आज का राशिफल
व्यापार के मामलों को लेकर सतर्कता बरते क्योंकि किसी अपने के द्वारा ही उसमे परेशानी कड़ी करने के भरपूर प्रयास किया जाएगा। ऐसे में किसी भी नुकसान से बचने के लिए पहले से ही सावधान रहेंगे तो बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि आज का राशिफल
दिन में बेचैनी का भाव रह सकता हैं तथा स्वभाव में भी चिढ़चिढ़ापन हावी रहेगा लेकिन दोपहर होते-होते इसमें बदलाव देखने को मिलेगा। किसी से आकस्मिक खुशी मिलेगी जिससे मन शांत होगा।
मीन राशि आज का राशिफल
आज के दिन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता हैं। हालाँकि दृढ-इच्छा शक्ति से आप इसे मात दे सकते हैं। परिवार के किसी और सदस्य की तबियत भी खराब रह सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...