- सुरक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने होली के पावन पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख, समृद्धि की कामना की है | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 6 मार्च 2023

सुरक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने होली के पावन पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख, समृद्धि की कामना की है

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेन्सी)
लखनऊः 06 मार्च, 2023
 उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने होली के पावन पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख, समृद्धि की कामना की है। उन्होंने जनता से अपील की है कि इस बार होलिकदहन में गाय के गोबर से बने उपले/कन्डों का उपयोग किया जाय और होली खेलते समय प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जाय। होली की पूर्व संध्या पर जारी एक बधाई संदेश में पशुधन मंत्री ने कहा है कि भारत के प्रत्येक त्योहार अपनी विधि व परम्परा के साथ समाज, देश व राष्ट्र के लिए कोई न कोई विशेष संदेश संजोये रहते हैं। रंगों का त्योहार होली हमें आपसी कटुता व वैमनष्य को त्यागकर अपने शत्रुओं से भी गले मिलने का संदेश देता है। होली का पर्व जीवन की में नई उमंग व रसता संचार करता है। श्री धर्मपाल सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि होली के त्योहार को उसकी मूल भावना के साथ मनायें ताकि समाज में शांति के साथ समरसता में वृद्धि हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...