- रामपुर फाग मेले के तीसरे दिन रामपुर बाजार में एक हजार महिलाओं ने डाली महानाटी | दैनिक सच्चाईयाँ

शनिवार, 11 मार्च 2023

रामपुर फाग मेले के तीसरे दिन रामपुर बाजार में एक हजार महिलाओं ने डाली महानाटी

जिला स्तरीय फाग मेले के तीसरे दिन रामपुर बाजार में 11:30 बजे महानाटी का आयोजन किया गया। रामपुर उपमंडल के अंतर्गत 70 के करीब महिला मंडलों ने इस महानाटी में भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा, पुरानी संस्कृति, रहन-सहन, पारंपरिक व्यंजनों को इस नाटी के माध्यम से दिखाया गया। पूरे बाजार में महानाटी मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। महिलाओं ने इस महानाटी के माध्यम से नशा अभियान और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर भी लोगों को जागरूक किया। महानाटी को देखने के लिए सुबह से काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। महानाटी में प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा जिसक अंतर्गत प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले महिला मंडलों को सम्मानित किया जाएगा। महानाटी में करीब 1000 के करीब महिलाओं ने भाग लिया और लोगों को भी झूमने पर मजबूर किया।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search