शनिवार, 18 मार्च 2023

आज सृष्टि गुलाटी द्वारा एनआइटी दशहरा ग्राउंड फरीदाबाद हरियाणा में वस्त्र वितरित किए गए। इस अवसर पर लोक संस्कृति के सदस्य काफी संख्या में उपस्थित रहे। गौरतलब हैं कि सृष्टि गुलाटी लोक संस्कृति एनजीओ की सबसे छोटी सदस्य हैं। फरीदाबाद हरियाणा में लोक संस्कृति अनेक प्रकार के कार्य करती हैं।
संस्था का सबसे महत्वपूर्ण कार्य शिक्षा के लिए किया जाता हैं। लोक संस्कृति के अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा ने कहा कि नन्ही बेटी के द्वारा किए जा रहे नेक कार्यों से हम अभी गदगद है। हम सभी को इस बेटी से प्रेरित होकर ओर भी अच्छे कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, आलोक चौधरी, राजेन्द्र शर्मा, अर्जुन पाल, नेत्रपाल सिंह, प्रवीन गुलाटी आदि सभी उपस्थित रहे। सृष्टि गुलाटी द्वारा समय समय पर अनेक नेक कार्य लगातार किए जाते रहे है। अपने इन्ही सेवा कार्यो के लिए नन्ही सृष्टि गुलाटी हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी सम्मानित हो चुकी हैं।
सृष्टि गुलाटी द्वारा लोक संस्कृति के साथ मिलकर ऐसे ही ओर भी अनेक नेक कार्य किए जा रहे हैं। अभी हाल ही में लोक संस्कृति द्वारा होलिमिलन समारोह ओर महिला दिवस का भी भव्य स्तर पर आयोजन किया गया था। जिसमे नन्ही सृष्टि को भी उनके नेक कार्यो ओर विश्व रिकॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया। आज
दशहरा मैदान में काफी संख्या में जरूरत मंद लोग उपस्थित रहे। सभी को कपड़ो के साथ साथ छोटे बच्चो को बिस्किट भी दिए गए।
एक टिप्पणी भेजें