- 24 अप्रैल 2023 लव राशिफल | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 23 अप्रैल 2023

24 अप्रैल 2023 लव राशिफल

 मेष राशि, 24 अप्रैल 2023 लव राशिफल, दिन की शुरुआत आप दोनों के लिए मौज-मस्ती से भरपूर रहेगी, लेकिन दोपहर तक आपका मन किसी बात से खराब हो सकता है। प्रेमी आपके व्यवहार को एक आपदा के रूप में देखेगा जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होगा। आप अपने प्रेमी से नहीं अपितु स्वयं से परेशान रहेंगे।

वृषभ राशि, 24 अप्रैल 2023 लव राशिफल

वैवाहिक जीवन में प्रेम रहेगा. लेकिन जीवनसाथी की शिकायत हो सकती है कि आप घर के काम में हाथ बंटाते नहीं हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को भी सुखद परिणाम मिलेंगे। अपने प्रिय के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं।

मिथुन राशि, 24 अप्रैल 2023 लव राशिफल

आज प्रेम संबंधों में उन चीजों को शामिल करें जो आपने पहले कभी नहीं की हैं, आप पुरानी बातों को दोहराते हुए ऊब सकते हैं, इसलिए कुछ रोमांचक और दिल को छू लेने वाली चीजें करें और जैसे हैं वैसे ही रहें, कॉपी न करें

कर्क राशि, 24 अप्रैल 2023 लव राशिफल

वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी से आज झगड़ा होने की संभावना है। किसी घरेलू मामले को लेकर जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। लव लाइफ में खुशियां रहेंगी। प्रेमी आज आपसे कोई वादा कर सकता है।

सिंह राशि, 24 अप्रैल 2023 लव राशिफल

प्रेम संबंधों में सुई चुभने का काम कोई तीसरा व्यक्ति कर सकता है, लेकिन यह कौन कर रहा है आप आसानी से समझ नहीं पाएंगे. कौन क्या कर रहा है इस पर ध्यान देने के बजाय रिश्ते को बचाने पर ध्यान दें। सुई की चुभन से आपको चोट नहीं लगनी चाहिए।

कन्या राशि, 24 अप्रैल 2023 लव राशिफल

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अगर आपका जीवनसाथी आपसे दूर है तो आज के दिन आपको उनकी कमी और खलेगी। अगर आपके पास है तो आज आप उनका मूड हल्का करने के लिए कुछ लाजवाब डिश बना सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें होंगी।

तुला राशि, 24 अप्रैल 2023 लव राशिफल

आपकी नाराजगी से डरकर प्रेमी आपसे कुछ छुपाने की कोशिश कर सकता है, आपसे झूठ भी बोल सकता है. इसका मतलब यह नहीं है कि वह आपसे प्यार नहीं करता। प्रेमी आपकी परवाह करता है और कुछ छुपा रहा है ताकि आप दुखी न हों।

वृश्चिक राशि, 24 अप्रैल 2023 लव राशिफल

वैवाहिक जीवन में रोमांस रहेगा। खासकर अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो यह खुशी और भी दोगुनी हो जाएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ा ध्यान देना होगा।

धनु राशि, 24 अप्रैल 2023 लव राशिफल

ग्रह-नक्षत्र प्रेम संबंधों को लेकर अजीब रूपरेखा बना सकते हैं। जो बातें आपने अपने प्रेमी से अब तक नहीं कही हैं, उन्हें कहने का मन कर सकता है। आपकी इस ईमानदारी को देखकर प्रेमी बेहद प्रसन्न रहेगा।

24 अप्रैल 2023 लव राशिफल

मकर राशि, 24 अप्रैल 2023 लव राशिफल

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। इस समय आप अपने वैवाहिक जीवन का पूरा आनंद उठाएंगे। लव लाइफ में पार्टनर से प्यार भरी बातें होंगी। आप वीडियो कॉल के जरिए अपने प्यार का इजहार करेंगे।

कुंभ राशि, 24 अप्रैल 2023 लव राशिफल

परिवार और घर की जिम्मेदारी के कारण आप व्यस्त रह सकते हैं जिससे आपको अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। शाम को एक बार कोशिश कर सकते हैं लेकिन तब तक प्रेमी अन्य कामों में व्यस्त हो सकता है।

मीन राशि, 24 अप्रैल 2023 लव राशिफल

लव लाइफ में दिक्कतें आएंगी। खासकर रिश्ते में किसी तीसरे के आने से प्रेमी के साथ रिश्ते में दरार आने की संभावना है। दांपत्य जीवन जीने वालों को खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...