- मेरठ:पूर्व प्रधान के बेटे की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत,4 दोस्तों के साथ प्रैक्टिकल एग्जाम देने गया था | सच्चाईयाँ न्यूज़

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023

मेरठ:पूर्व प्रधान के बेटे की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत,4 दोस्तों के साथ प्रैक्टिकल एग्जाम देने गया था

मेरठ में पूर्व प्रधान के बेटे की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के आलमगिरपुर के बढ़ला गांव के खेत में वह तड़पता मिला। 4 दोस्तों के साथ वह प्रैक्टिकल एग्जाम देने गया था। गांव वालों ने घर वालों को फोन कर बताया कि वह घायल हालत में रास्ते में पड़ा है। सिर में गोली लगी है। परिजनों ने हत्या का आरोप पुलिस से लगाया है। पुलिस ने शक के आधार पर 3 दोस्तों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोस्तों ने पुलिस को बताया कि खुद को तमंचे से गोली मारकर उसने आत्महत्या की है।आलमगिरपुर बढ़ला गांव के रहने वाले अनमोल (16) के परिजनों को गांव वालों ने बताया कि अनमोल के सिर में गोली लगी है। खेतों में पड़ा तड़प रहा है। सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और घायल बेटे को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दोस्तों पर शक जताया है। क्योंकि वह 4 दोस्तों के साथ प्रैक्टिकल एग्जाम देने गया था। परिजनों के आरोप और पुलिस ने शक के आधार पर दोस्तों को हिरासत में लिया, उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।हिरासत में दोस्तों ने पुलिस को बताया कि अनमोल सोमवार को हम चार लोगों के साथ प्रैक्टिकल देने माछरा गया था। हम सभी शाम को दो बाइक पर लौट रहे थे। तभी रहदरा पसवाड़ा के पास अनमोल ने टॉयलेट जाने की बात कही। बाइक रोकी, उतरा और खेतों में चला गया। जहां उसने अपने तमंचे से खुद को गोली मार ली।दोस्तों ने पुलिस को बताया कि अनमोल ने एक बार जहर खाकर सुसाइड के प्रयास की बात बताई थी। लेकिन, वो बच गया था। इस बार उसने कहा था कि वो खुद को गोली मारेगा ताकि जिंदा न बचे। हालांकि उसने सुसाइड का कारण नहीं बताया था।अनमोल के घरवालों का कहना है कि उनका बेटा बहुत अच्छा और शांत स्वभाव का था। वो सुसाइड नहीं कर सकता। उसने आज तक जहर का नाम नहीं लिया। खुद को गोली कैसे मार सकता है? उसके पास तमंचा कहां से आया?एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह का कहना है कि गोली लगने से अनमोल की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि 5 लड़के किसी के साथ प्रैक्टिकल दिलाने गए थे। साथ के 3 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोस्तों ने बताया है कि लौटते वक्त बाइक से उतरकर अनमोल ने गन्ने के खेत में जाकर तमंचे से फायर कर लिया। बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी गई है। जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...