- 5 अप्रैल 2023 प्रेम राशिफल | सच्चाईयाँ न्यूज़

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

5 अप्रैल 2023 प्रेम राशिफल

 मेष 5 अप्रैल 2023 लव राशिफल। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। योग बिना किसी बहस या झगड़े के बनता है। शाम के समय स्थिति में कोई चमत्कारिक परिवर्तन हो सकता है, जिसकी आपने बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की होगी।

वृषभ 5 अप्रैल 2023 प्रेम राशिफल

प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुख मिलेगा और प्रेम में नई योजनाएं बनाएंगे। शादीशुदा जातकों के लिए दिन कमजोर है। जीवनसाथी परेशान नज़र आएंगे और कहीं न कहीं आपकी वजह से उन्हें ये टेंशन होगी।

मिथुन 5 अप्रैल 2023 प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधों की बात करें तो दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। किसी दोस्त की बातों का गलत मतलब निकालने की वजह से आप दोनों के बीच तनाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय बात को समझने की कोशिश करें।

कर्क 5 अप्रैल 2023 प्रेम राशिफल

दांपत्य जीवन में आज जीवनसाथी आपसे किसी बात की शिकायत कर सकता है। आप उनकी शिकायत पर ध्यान देंगे। वहीं दूसरी ओर प्रेम संबंधों के लिए बुधवार का दिन अच्छा है। आज आप अपने पार्टनर को कुछ ज्यादा ही मिस करेंगे।

सिंह 5 अप्रैल 2023 प्रेम राशिफल

आज की ग्रहों की स्थिति आपके लिए चौंकाने वाली हो सकती है क्योंकि अचानक आपको पिछले संबंधों की याद आ सकती है। पुराने प्यार की यादें आपके दिलो-दिमाग पर हावी हो सकती हैं और आपको कमजोर बना सकती हैं। प्रेमी का प्यार भरा स्पर्श याद आ सकता है।

कन्या 5 अप्रैल 2023 लव राशिफल

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी आज कोई स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर आपको खिलाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर आज पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।

तुला 5 अप्रैल 2023 लव राशिफल

मन अशांत रह सकता है और लव-लाइफ को लेकर अधिक परेशानियां देखने को मिल रही हैं। जो बुरी स्थिति आप देख रहे हैं वह हकीकत में उतनी बुरी नहीं होगी। जरूरी नहीं कि चीजें उतनी ही बुरी हो जितनी वे दिखती हैं।

वृश्चिक 5 अप्रैल 2023 प्रेम राशिफल

दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और परिवार भी तनाव से बाहर आकर शांति की राह पर आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।

धनु 5 अप्रैल 2023 प्रेम राशिफल

ग्रहों की स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि आप प्रेम संबंधों को हद से आगे ले जाने को आतुर हैं लेकिन आप प्रेमी के मन की बात समझना चाहते हैं। प्रेमी के विचारों को जानने के लिए आप उनसे मीठी-मीठी और प्यार भरी बातें कर उन्हें करीब आने का आग्रह कर सकते हैं।

मकर 5 अप्रैल 2023 लव राशिफल

दांपत्य जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। संबंधों में तनाव रहेगा। वहीं दूसरी ओर प्रेम जीवन जीने वालों को आज बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। सोशल मीडिया के जरिए पार्टनर के साथ प्यार भरी बातचीत होगी।

कुंभ 5 अप्रैल 2023 प्रेम राशिफल

आप दोनों के बीच की केमिस्ट्री असंतुलित होने की संभावना है। आपकी बुद्धि इस कदर काम नहीं करेगी कि आप सही गलत को समझना ही नहीं चाहेंगे। लव-लाइफ को लेकर काल्पनिक पुलाव बनाने की बजाय उन पर अमल करें।

मीन 5 अप्रैल 2023 प्रेम राशिफल

प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। यदि आप गुप्त प्रेम करते हैं तो आपका प्रेम उजागर हो सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...