मेरठ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस दिल्ली कार्यालय से मिली लोकेशन पर घंटों दौड़ती रही और परतापुर क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की तलाश करती रही। लेकिन पुलिस को हेलीकॉप्टर नहीं मिला। घंटों के बाद जानकारी मिली कि कोई लैंडिंग हुई ही नहीं थी। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक, परतापुर थाना क्षेत्र स्थित हवाई पट्टी के अधिकारियों को दिल्ली स्थित कार्यालय से सूचना दी गई कि एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी स्थिति में मेरठ में लैंडिंग कराई गई है। जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने परतापुर थाना पुलिस को हेलीकॉप्टर की तलाश करने के लिए लगा दिया। जानकारी थाना प्रभारी रामफल सिंह अपनी टीम के साथ हेलीकॉप्टर को तलाशते रहे, लेकिन घंटों दौड़ लगाने के बाद भी हेलीकॉप्टर की कोई लोकेशन नहीं मिली।दिल्ली कंट्रोल रूम से जानकारी करने के बाद पता चला कि लोकेशन परतापुर स्थित नव भारती इंटर कॉलेज क आसपास की है। लोकेशन मिलने की जानकारी पर परतापुर पुलिस ने इंटर कॉलेज के आस-पास मौजूद चप्पे-चप्पे पर पुलिस को दौड़ाया, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई। परतापुर पुलिस ने घंटों की जांच करने के बाद लैंडिंग न होने की सूचना सिटी मजिस्ट्रेट राहुल विश्वकर्मा को दी।इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने दिल्ली कंट्रोल रूम को जानकारी देकर मेरठ में हेलीकॉप्टर की लोकेशन न होने की बात कही। बाद में दिल्ली कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि मेरठ में कोई लैंडिंग नहीं हुई है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि संभवत हेलीकॉप्टर में लगे ट्रैकिंग सिस्टम ऑन होने के कारण लोकेशन मेरठ में आ गई हो मामले की जानकारी दिल्ली कंट्रोल रूम को दे दी गई है। वहीं, मेरठ में किसी प्रकार की कोई लैंडिंग नहीं हुई।
about me


Mix Theme
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Praesent id purus risus.
लोकप्रिय पोस्ट
-
*अवैध तमंचों के साथ वीडियो बनाने वाला युवक आया पुलिस के हिरासत में* हरदोई सांडी कस्बे में एक युवक ने 2 तमंचो के साथ वीडियो बनाने का मामला सा...
-
*PN-CM-Review Meeting-Housing & Urban Planning Department* पत्र सूचना शाखा (मुख्यमंत्री सूचना परिसर) सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 ...
-
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना क्षेत्र के बंडारी मोड़ के पास एक अज्ञात बोलेरो ने ऑटो...
-
*मोटर चालू करते समय करंट लगने से युवक झुलसा अस्पताल ले जाते समय हुई मौत* हरदोई जनपद विकासखंड सांडी में गुरुवार सुबह दुखत घटना सामने आई शि...
-
*कटरा बिल्हौर हाईवे पर तेज रफ्तार ओमनी ने साइकिल सवार को मारी टक्कर हालत गंभीर हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर* हरदोई सांडी थाना क्षेत्र में तेज रफ्...
-
*सीओ शिल्पी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस वल का फ्लैग मार्च कस्बे में किया गश्त* हरदोई हरपालपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए ...
एक टिप्पणी भेजें