- लीमा में 1000 साल से अधिक पुरानी ममी की खोज , कफन में लिपटा शरीर , मिट्टी के बर्तन और बालों के टुकड़े | सच्चाईयाँ न्यूज़

मंगलवार, 2 मई 2023

लीमा में 1000 साल से अधिक पुरानी ममी की खोज , कफन में लिपटा शरीर , मिट्टी के बर्तन और बालों के टुकड़े

 लीमा (ईएमएस)। पेरू के पुरातत्वविदों ने राजधानी लीमा के बाहरी इलाके में 1000 साल से अधिक पुरानी एक ममी की खोजने का दावा किया है। ममी के साथ चीनी मिट्टी के बर्तन, रस्सी और बालों के कुछ टुकड़े भी मिले हैं।यह ममी इंका काल या इंका सभ्यता से पहले की है। ममी संभवतः एक किशोर थी जो कफन जैसे कपड़े में लिपटी हुई एक अंडरग्राउंड मकबरे में मिली है। पुरातत्वविद योमिरा हुआमैन ने कहा कि ममीकृत किशोर बेहद अच्छी तरह संरक्षित स्थिति में पाई गई है। एक समय पर पेरू विभिन्न पूर्व-हिस्पैनिक संस्कृतियों का घर था जो इंका साम्राज्य के सत्ता में आने से पहले फली-फूली थीं। ममी 1100 से 1200 साल पहले जीवित थी और हो सकता है कि उसका संबंध लीमा या इचमा संस्कृतियों से हो।

हुआमैन ने पिछले साल कुछ दूरी पर मिली एक और ममी का जिक्र करते हुए कहा कि नई ममी को लगभग 200 मीटर की दूरी पर खोजा गया है। उधर कजमरक्विला वही पुरातात्विक स्थल है जहां आठ बच्चों और 12 वयस्कों के अवशेष खोजे गए थे जिनकी करीब 800 से 1200 साल पहले बलि दे दी गई थी। इस साइट पर चार पिरामिडों के खंडहर और अन्य निर्माण, जैसे प्राचीन दीवारें बनी हुई हैं। चान चान के बाद यह परिसर पेरू में दूसरा सबसे बड़ा मिट्टी की ईंटों का शहर है। इस ममी ने अपना चेहरा हाथों से ढक रखा था। पुरातत्वविदों ने अनुमान लगाया था कि रस्सियों से शरीर को बांधना अंतिम संस्कार का एक हिस्सा हो सकता है।खुदाई में कुछ बर्तन और उनमें सब्जियों के अवशेष भी मिले थे।पुरातत्वविद ने कहा कि कजमरक्विला पर संभवतः तटीय लोगों का कब्जा था। पेरू की राजधानी लीमा से करीब 20 किमी की दूरी पर एक धूल भरे क्षेत्र में स्थित यह साइट एक समय पर संपन्न व्यापारिक केंद्र थी। साल 2021 में इसी साइट पर रस्सियों से बंधी एक 1200 साल पुरानी रहस्यमय ममी खोजी गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...