- जरूरी खबर : मुरादाबाद - शाहजहांपुर खंड के पुल पर गर्डरों को हटाने के चलते निरस्त रहेंगी 18 ट्रेनें | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 15 मई 2023

जरूरी खबर : मुरादाबाद - शाहजहांपुर खंड के पुल पर गर्डरों को हटाने के चलते निरस्त रहेंगी 18 ट्रेनें

 -उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर कुमार सिंह ने दी जानकारी

मुरादाबाद| उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तिथियों में मुरादाबाद रेल मंडल में मुरादाबाद-शाहजहांपुर खंड पर पुल के मौजूदा गर्डरों को हटाने के संबंध में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

जिसके मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली और मंडल के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा प्रारंभ करने वाली 18 ट्रेनें विभिन्न तिथियों में विभिन्न स्टेशनों के बीच निरस्त रहेंगी।


सुधीर कुमार सिंह ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 12040 न्यू दिल्ली काठगोदाम के बीच 15 मई से 21 मई तक निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ के बीच, ट्रेन संख्या 15128 न्यू दिल्ली बनारस के बीच, ट्रेन संख्या 13258 आनंद विहार टर्मिनल दानापुर के बीच, ट्रेन संख्या 14618 अमृतसर बाराबंकी के बीच, ट्रेन संख्या 15035 दिल्ली काठगोदाम के बीच, ट्रेन संख्या 25035 मुरादाबाद रामनगर के बीच, ट्रेन संख्या 14316 न्यू दिल्ली बरेली के बीच, ट्रेन संख्या 04375 अलीगढ़ बरेली के बीच, ट्रेन संख्या 04377 अलीगढ़ बरेली के बीच, ट्रेन संख्या 04366 मुरादाबाद बरेली के बीच, ट्रेन संख्या 12039 काठगोदाम न्यू दिल्ली के बीच, ट्रेन संख्या 15036 काठगोदाम दिल्ली के बीच, ट्रेन संख्या 25036 रामनगर मुरादाबाद के बीच, ट्रेन संख्या 14315 बरेली न्यू दिल्ली के बीच, ट्रेन संख्या 04376 बरेली अलीगढ़ के बीच, ट्रेन संख्या 04378 बरेली अलीगढ़ के बीच, ट्रेन संख्या 04365 बरेली मुरादाबाद के बीच, ट्रेन संख्या 4303 बरेली दिल्ली के बीच 15 मई से 21 मई तक निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 12565 आनंद विहार टर्मिनल लखनऊ के बीच, ट्रेन संख्या 22552 जालंधर सिटी दरभंगा के बीच, ट्रेन संख्या 12583 लखनऊ आनंद विहार टर्मिनल के बीच ट्रेन संख्या 12092 देहरादून काठगोदाम के बीच 21 मई को रद्द रहेगी।


सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि इसके अलावा ट्रेन संख्या 12204 जम्मू तवी काठगोदाम के बीच ट्रेन संख्या 0430 4 दिल्ली बरेली के बीच ट्रेन संख्या 22453 लखनऊ मेरठ सिटी के बीच ट्रेन संख्या 15127 बनारस न्यू दिल्ली के बीच ट्रेन संख्या 13257 दानापुर आनंद विहार टर्मिनल के बीच ट्रेन संख्या 14617 बाना बाराबंकी अमृतसर के बीच ट्रेन संख्या 22551 दरभंगा जालंधर सिटी के बीच ट्रेन संख्या 12204 कानपुर सेंट्रल काठगोदाम के बीच ट्रेन संख्या 12204 काठगोदाम जम्मू तवी के बीच विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...