- विवाहिता की मौत पर पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस | दैनिक सच्चाईयाँ

मंगलवार, 16 मई 2023

विवाहिता की मौत पर पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस

नावाडीह बारामुड़ी शिव गंगा अपार्टमेंट में फंदे से लटकती मिली विवाहिता नैना कुमारी (28 वर्ष) के मामले में सोमवार को धनबाद थाना में उसके पति अनिमेष कुमार उर्फ अनीश, ससुर रामजी साह, सास उमा देवी, ननद सुचित्रा देवी और ननदोई राजेश कुमार के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई।भाई प्रिंस चंद्र गुप्ता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि उसके बहनोई और ससुराल वाले पांच लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज नहीं देने के कारण नैना की हत्या की गई। नैना की मौत के बाद रविवार रात से ही मृतका की सास और ससुर के अलावा डेढ़ महीने का बेटा धनबाद थाना में है। सोमवार की दोपहर पति अनिमेष धनबाद थाना पहुंचा तो पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। नोनीहाट हंसडीहा स्थित नैना के मायके से उनके भाई प्रिंस सहित अन्य सगे-संबंधी धनबाद पहुंचे थे। प्रिंस ने पुलिस को बताया कि सात जुलाई 2021 को भूली के एक विवाह भवन में नैना की शादी अनिमेष से हुई थी। तिलक के समय से ही बहन के ससुराल वालों का बर्ताव उनके परिवार के प्रति ठीक नहीं था। शादी के वक्त 11 लाख दहेज और तीन लाख रुपए के गहने दिए गए थे। शादी के दिन मंडप पर ही अनिमेष ने उनके माता-पिता और सगे-संबंधियों को बेइज्जत किया था। फिलहाल अनिमेष यूपी की हिंडाल्को कंपनी में इंजीनियर है। कंपनी ने वहीं पर फ्लैट दिया है। कंपनी के फ्लैट में सामान के लिए सभी आरोपी मिल कर पांच लाख रुपए मांग रहे थे। नहीं देने पर बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। बहन को मायके भी नहीं जाने देते थे। 15 मई को बहन मायके आने वाली थी, इससे पहले 14 मई को पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई ने मिल कर बहन की हत्या कर दी। मामले की जानकारी पाकर नैना के न्यायिक पदाधिकारी रिश्तेदार भी धनबाद पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद तेलीपाड़ा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search