- मेरठ:मई में हुई फरवरी वाली फीलिंग, रात भर हुई बारिश ने बढ़ाई ठंडक | दैनिक सच्चाईयाँ

सोमवार, 1 मई 2023

मेरठ:मई में हुई फरवरी वाली फीलिंग, रात भर हुई बारिश ने बढ़ाई ठंडक

मेरठ में रविवार देर शाम से बारिश शुरू हो गई। शाम को देहात क्षेत्र में जगह-जगह बरसात हुई। वहीं रात को शहर में काफी तेज बारिश होने से मौसम बदल गया। अचानक मौसम में ठंडक बढ़ गई। इसके कारण लोगों को मई में फरवरी वाली ठंडक फील हो रही है। लोगों ने एसी, कूलर बंद रखे। पंखे की हवा में भी ठंडक का एहसास बढ़ गया।अचानक तापमान गिरने से मौसम बदल गया। चिकित्सकों के अनुसार बदला मौसम सेहत के लिए भी घातक है। रविवार रात तापमान गिरकर 27 डिग्री तक आ गया। सोमवार सुबह का तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। रविवार से अब तक मेरठ में 3.2 मिमी बारिश हो चुकी है। अभी दो दिन और बरसात होने की संभावना जताई जा रही है।रविवार को दिनभर बाल छाए रहे, साथ ही शाम से बारिश होने लगी। इसकी वजह से ठंडक रही। सोमवार को भी मौसम वैसा ही है। मौसम में काफी ठंडक है। बादल छाए हुए हैं। देहात के इलाकों में बारिश भी हो रही है। लगातार बारिश के बजाय रुक रुककर हो रही बरसात की वजह से नमी बनी हुई है।मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण निकाय चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार मुश्किल हो गया है। बरसात के कारण प्रत्याशी घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। कुछ प्रत्याशी बारिश में ही भीगते हुए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जनसंपर्क कर जनता से वोट मांग रहे हैं। कैंडिडेट के चुनाव प्रचार भी पानी फिर गया है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search