- DGM RapidX Corridor : G20 के एक ग्रुप ने रैपिडएक्स कारिडोर का किया दौरा , प्रोजेक्ट को जमकर सराहा | दैनिक सच्चाईयाँ

मंगलवार, 16 मई 2023

DGM RapidX Corridor : G20 के एक ग्रुप ने रैपिडएक्स कारिडोर का किया दौरा , प्रोजेक्ट को जमकर सराहा

साहिबाबाद में जी 20 ट्रोइका यूथ फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रतिनिधियों ने साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन का दौरा किया।

उन्होंने ट्रेन की सुविधा और परियोजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्रुप के सदस्यों ने इस परियोजना की खूब सराहना भी की।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिडएक्स कारिडोर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि जी 20 का ग्रुप साहिबाबाद स्टेशन पहुंचा। उन्होंने सबसे पहले ट्रेन की गति के बारे में जानकारी की। उनको दिल्ली से मेरठ के बीच स्टेशनों के बारे में बताया। दुहाई में ट्रेनों के खड़ा करने की व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने ट्रेन में प्रवेश कर भी उसकी सुविधाओं को जाना।

उनको बताया गया कि यह ट्रेन दूसरे ट्रेनों से किस तरह अलग है। भारत की पहली क्षेत्रीय ट्रेन परियोजना व इसकी संरचना सहित विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित ग्रुप के युवाओं ने रैपिडएक्स को सुविधाजनक यात्रा के लिए अहम बताया। इस दौना एनसीआरटीसी के के इंजीनियर व अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search