- Meerut Nikay Chunav Result Live : देवबंद में मतगणना स्थल पर मारपीट , पुलिसकर्मी घायल , पढ़ें- किसे मिले कितने वोट | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 13 मई 2023

Meerut Nikay Chunav Result Live : देवबंद में मतगणना स्थल पर मारपीट , पुलिसकर्मी घायल , पढ़ें- किसे मिले कितने वोट

 मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के 6 जिलों में मतगणना जारी है।


लाइव अपडेट

02:04 PM, 13-May-2023देवबंद में मतगणना स्थल पर मारपीट, पुलिसकर्मी घायलदेवबंद में मतगणना को लेकर बूथ एजेंट और पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट हो गई, जिसमें सर में कुर्सी लगने से पुलिसकर्मी चिराग घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने से मतगणना स्थल पर भगदड़ मच गई। घायल पुलिस कर्मी को उपचार के लिए भेज दिया। जबकि बूथ एजेंट को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अपने मतगणना स्थल से बाहर ले गए। दिया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है इसे पता चलेगा कि झगड़ा कैसे हुआ और कौन-कौन इसमें शामिल थे पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी वहीं पुलिस ने घायल सिपाही को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया

02:00 PM, 13-May-2023

मेरठ में हरिकांत अहलूवालिया के समर्थकों में जोश, कार्यालय पर जश्न शुरू

मेरठ के कताई मिल परतापुर में भाजपा के कार्यालय में जश्न मनना शुरू हो गया है। यहां जीते हुए पार्षद भाजपा कार्यालय में पहुंच रहे हैं। उनका स्वागत करने के लिए भाजपा सांसद विधायक एमएलसी राज्यसभा सांसद सहित भाजपा के दिग्गज नेता कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अबकी बार भाजपा के 50 से अधिक पार्षद जीत दर्ज करा सकते हैं।

01:58 PM, 13-May-2023बिजनौर में भाजपा प्रत्याशी को लगातार मिल रही बढ़तबिजनौर पालिका सीट पर दूसरा राउंड लगभग पूरा होने वाला है भाजपा प्रत्याशी ने इस में भी 600 वोटों की बढ़त बनाई है कुल 2400 वोटों से भाजपा प्रत्याशी इंदिरा सिंह आगे चल रही है।

धामपुर में तीसरे चक्र की मतगणना पूर्ण रालोद प्रत्याशी रवि चौधरी 4800 वोटों से आगे l भाजपा की प्रत्याशी लीना सिंघल 5899 l रालोद प्रत्याशी रवि चौधरी 9709 और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मतलूब अंसारी 360 3 वोट मिले चौथे चक्र की मतगणना शुरू।

01:55 PM, 13-May-2023बागपत
राजकुमार चौहान भाजपा 5269
राजु दीन रालोद 3263
बड़ौत नगर पालिका वार्ड 24 से अरशद जीते।

छपरौली निकाय चुनाव
वार्ड-1 रामकुमार जीते
वार्ड-9 रीतू जीते
वार्ड-5 मुस्ताक जीते

बड़ौत नगर पालिका तीसरा राउंड
बबिता(रालोद)-4726
सुधीर(भाजपा)-3015
अनिल(कांग्रेस):-63
बबिता तोमर 1711 से बढ़त बनाये हुए है

बागपत में तीसरे राउंड के नतीजे इस प्रकार हैं

रालोद प्रत्याशी बबिता को मिले: 4726
भाजपा प्रत्याशी सुधीर मान को मिले: 3015
कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कश्यप को मिले: 63
बसपा प्रत्याशी मुकेश को मिले: 146
अंतर-1711 मतों का चल रहा है।

अब रालोद प्रत्याशी तीसरे राउंड के बाद 3624 वोट से आगे हो गए है।

01:52 PM, 13-May-2023मुजफ्फरनगर के जानसठ में अब तक की मतगणना के नतीजे इस प्रकार हैं-
गठबंधन-आबिद हुसैन-2427
भाजपा-प्रवेंद्र भड़ाना-1597
बसपा-शाहनजर-457
निर्दलीय-रजनीश सैनी-736

शाहपुर वार्ड नं0 3 से
मोहसीन 475
अनिल 457
मोहसीन कुल 18 वोट से विजयी हुए।

शाहपुर वार्ड 12
आसिफ सलमानी 336
शाहनवाज 301
आसिफ 35 वोट से विजयी

01:41 PM, 13-May-2023मेरठ में हरिकांत अहलूवालिया 16788 मतों से आगेमेरठ में भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया 16788 मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि 26692 मतों के साथ दूसरे नंबर पर है। सीमा प्रधान 23811 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

चौथा राउंड के कुल वोट 113864
महापौर प्रत्याशी वोट

हरिकांत 43480
सीमा 23811
अनस 26692
हशमत 12200
नसीम 2782

01:41 PM, 13-May-2023बिजनौर में भाजपा आगे बिजनौर पालिका सीट पर दूसरा राउंड लगभग पूरा होने वाला है भाजपा प्रत्याशी ने इस में भी 600 वोटों की बढ़त बनाई है। कुल 2400 वोटों से भाजपा प्रत्याशी इंदिरा सिंह आगे चल रही है।

01:16 PM, 13-May-2023मेरठ की अनुसूचित नई बस्ती में भाजपा को मिले खूब वोटनई बस्ती लल्लापुरा वार्ड 1 में भाजपा को अच्छे वोट मिले हैं। बूथ संख्या 1 पर 663 मतों में भाजपा को 376, बसपा को 167, सपा 77 वोट मिली है। जबकि बूथ संख्या 2 पर पड़े 534 मतों में भाजपा को 298, बसपा को 140 और सपा को 62 वोट मिली है।

बूथ संख्या 3 पर पड़ी 501 मतों में 255 भाजपा, 161 बसपा व 53 वोट सपा को मिली हैं। बूथ संख्या 4 पर 551 मतों में 404 भाजपा, 50 बसपा और 71 सपा को मिली हैं। हालांकि भगवतपुरा में सपा ने दलित वोट में सेंध मारी है। भगवतपुरा वार्ड 3 में बूथ संख्या 35 पर 730 मतों में 437 वोट भाजपा, 125 बसपा और 109 वोट सपा को मिली हैं। बूथ संख्या 36 में 881 मतों में 360 भाजपा, 316 बसपा, 140 सपा को वोट मिली हैं।
शामली में गठबंधन प्रत्याशी ने बनाई बढ़त
शामली नगर पालिका सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद संगल, गठबंधन प्रत्याशी विजय कौशिक 5000 वोट से आगे चल रहे हैं।

01:14 PM, 13-May-2023

बिजनौर से अध्यक्ष पद की आप पार्टी प्रत्याशी ममता अग्रवाल हुईं बेहोश


बिजनौर में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ममता अग्रवाल बिजनौर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में थीं। वह मतगणना के दौरान बेहोश होकर गिर गईं, हालांकि उन्हें तुरंत एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

नेहटौर चेयरमैन के लिए हो रही मतगणना में दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी महावीर सैनी 3869 मत लेकर सबसे आगे हो गए हैं। दूसरे नंबर पर रालोद प्रत्याशी अनस इकरा 3700 मत लेकर दूसरे स्थान पर, निर्दलीय प्रत्याशी राजा अंसारी 3174 मत लेकर तीसरे स्थान पर तथा सपा प्रत्याशी मोहम्मद इमरान निजामी 1325 मत लेकर चौथे स्थान पर हैं।

चांदपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए पहले राउण्ड की मतगणना में कांग्रेस के जीनत परवीन 6933, भाजपा विकास गुप्ता 3270, रालोद मोहम्मद अरशद 2160, बसपा हाजी नफीस 838, सपा नाजिम खान 165 मत मिले हैं।

01:10 PM, 13-May-2023बागपत में एक नजर अब तक के नतीजों परछपरौली निकाय चुनाव तीसरा राउंड
गुलाब -14
अमित- 6
अशोक -6
जितेन्द्र -4
जितेन्द्र -9
धर्मेंद्र -525
बिक्रम -107
योगेंद्र गिंदू- 815
रणधौल -207
विरेन्द्र- 36

अमीनगर सराय - वार्ड पांच
नसरीन 642
गुलिस्ता परवीन 102
वार्ड छह से
मोनिका शर्मा, 406
मोनिका अग्रवाल, 239
चैयरमेन प्रत्यासी
सुनीता मालिक, निर्दलीय 2399
मांगेराम यादव भाजपा, 1568

बड़ौत वार्ड नंबर 15 से प्रमोद शर्मा जीते
बड़ौत वार्ड नंबर 6 से रोबिन जीते

बड़ौत नगर पालिका
वार्ड 1 से रेणु विजयी
वार्ड नंबर 11 से नगेन्द्र तोमर जीते

नगर पंचायत टीकरी अध्यक्ष पद दूसरा चक्र अपडेट
नाम पार्टी वोट

महकारवती निर्दलीय 955
सोमपाल निर्दलीय 639
सरिता निर्दलीय 1084
लोकेशवती निर्दलीय 561
धर्मेन्द्र राठी भाजपा 29
विपिन कांग्रेस 32
नगर पंचायत टीकरी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रतियाशी सरिता अपने प्रतिद्वन्दी महकारवती से 78 वोटों से आगे चल रही है।

खेकड़ा नगरपालिका के तीसरे राउंड में
भाजपा प्रत्याशी नीलम धामा 1836
राष्ट्रीय लोकदल रजनी धामा 1050
सपा संगीता धामा 925
कांग्रेस बबीता गोस्वामी 40
निर्दलीय पूजा डागर 5
निर्दलीय रूबी कश्यप 19

बड़ौत नगर पालिका वार्ड नम्बर 19 से संजय गुप्ता जीते हैं।

01:08 PM, 13-May-2023सहारनपुर में 12वे राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा प्रत्याशी लीड परसहारनपुर में 12वे राउंड की मतगणना के परिणाम इस प्रकार हैं-
कुल वोट 263781
डा अजय कुमार (BJP) - 144091
खदीजा मसूद (BSP) -92436
नूर हसन (SP) -15617
प्रदीप वर्मा (कांग्रेस) -4952
51655 वोटों से भाजपा के डा अजय सिंह आगे चल रहे हैं।

01:02 PM, 13-May-2023

हस्तिनापुर में मतगणना स्थल से पुलिस ने फर्जी एजेंट को हिरासत लिया

हस्तिनापुर में निकाय चुनाव की मतगणना मवाना के कृषक इंटर कॉलेज में कराई जा रही है जहां पर नगर पंचायत हस्तिनापुर की मतगणना चल रही है वहां पर एक व्यक्ति 2 कार्ड बनवाकर मतगणना स्थल में घुस गया पुलिस को मामला संदीप दिखाई दिया तो वह युवक को कब्जे में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने अपना नाम नरेंद्र बताया साथ ही उसके पास पुलिस को अनुमति कार्ड प्राप्त हुए जिसमें एक कार्ड पर जेई लिखा हुआ था उसने अपने आपको यहां का कर्मचारी बताया वही दूसरा कार्ड वार्ड सभासद के एजेंट का उसके पास से मिला पुलिस ने उक्त व्यक्ति को कब्जे में लेकर थाने पर भेज दिया है।

निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. सुनीता वर्मा ने बनाई बढ़त


नगर पंचायत हस्तिनापुर की वार्ड नंबर 2 से पिंकी ने 41 वोट से जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 2 से प्रदीप नगर विजयी हुए हैं। चीन एक 665 वोट मिले वार्ड 3 से कमला देवी 582 को विजय घोषित किया गया। गर नगर पंचायत सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. सुनीता वर्मा भाजपा की सुधा खटीक को पीछे छोड़ कर बढ़त बनाए हुए हैं जिन्होंने अभी तक करीब दो हजार वोट की लीड ले रखी है

सामान्य बूथ पर मतगणना अभी नहीं हुई शुरू


हालांकि अभी भाजपा के सामान्य बूथ पर मतगणना का कार्य शुरू नहीं हुआ है। वार्ड नंबर 9 से 15 तक भाजपा को भारी वोट मिलने की उम्मीद है। देखना होगा कि अगले राउंड में भाजपा को कितने वोट मिलते हैं। क्या सुनीता वर्मा की लीड को पीछे छोड़ेगी या सुनीता वर्मा ही निकाय चुनाव में बाजी मारेंगी। अभी इस बात का फैसला नहीं हो सका है। फिलहाल निर्दलीय उम्मीदवार राज्य मंत्री दिनेश खटीक की बहन को2400 पीछे छोड़कर वह बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं मतगणना केंद्र पर बहुत धीमी गति मतगणना का कार्य चल रहा है, जिस पर प्रत्याशियों के एजेंट लगातार धीमी गति का आरोप लगा रहे हैं।

हस्तिनापुर वार्ड एक से पांच तक मतगणना का कार्य पूरा हो चुका है। कुल 15 वार्ड है अभी 10 वार्ड में मतगणना का कार्य बाकी है। अभी तक मतगणना के आधार पर आए नतीजों के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. सुनीता वर्मा को 3601 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी सुधा खटीक 745 मत प्राप्त हुए वह दूसरे स्थान पर है। बसपा प्रत्याशी संतोष देवी को 622 मत प्राप्त हुए हैं वह तीसरे स्थान पर है। निर्दलीय उम्मीदवार डॉ सुनीता वर्मा को 3601 मत प्राप्त हुए हैं जिससे वह वार्ड 2800 मतों से आगे हैं।

12:53 PM, 13-May-2023


सहारनपुर में 11वें राउंड की मतगणना पूरी सहारनपुर में 11वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। अब तक सहारनपुर से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार 50739 वोटों से आगे चल रहे हैं।
11वें राउंड तक के नतीजे इस प्रकार है-
बीजेपी -133342
बसपा -82603
सपा -13953
कांग्रेस -4738

12:48 PM, 13-May-2023


मेरठ में अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्रों में भाजपा मिले खूब वोट मेरठ नगर निकाय चुनाव के मतदान के दौरान शहर के अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्र में भी भाजपा को अच्छी वोट मिल रही हैं। यह आज मतगणना से साफ हो गया है।

तीसरे राउंड 150 बूथ काउंटिंग
36052 - भाजपा हरिकांत
17411 - सपा सीमा प्रधान
15610 - अनस एआईएमआईएम
9920 - हशमत बसपा

कुल वोट तीसरे राउंड में 84541
36052 हरिकांत
17411 सीमा
15610 अनस
9920 हशमत
2157 नसीम

मेरठ नगर निगम के कुल 1087 बूथ हैं, 100 बूथों की अब तक गिनती हो चुकी है। कुल 14 राउंड के तहत मतगणना होनी है। वार्ड 49 में सपा से निशा परवीन जीती हैं। मतगणना स्थल के बाहर भारी संख्या में प्रत्याशी व पार्टियों के समर्थक जुटे हुए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।

12:43 PM, 13-May-2023


सहारनपुर में दस राउंड की गिनती पूरीसहारनपुर में दस राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।


दसवां राउंड के नतीजे इस प्रकार हैं-
डॉ. अजय कुमार (BJP) - 120355
खदीजा मसूद (BSP) - 74436
नूर हसन (SP) - 12779
प्रदीप वर्मा (कांग्रेस) - 4461
45919 वोटों से भाजपा के डॉ. अजय कुमार आगे चल रहे हैं।

बड़ौत नगर पालिका अध्यक्ष पदों पर इन वार्डों में प्रत्याशी जीते
वार्ड 20 से नीरज जैन नीटू जीते
वार्ड 7 से राकेश जैन विजयी
वार्ड 23 से रमेश शर्मा विजयी

बिजनौर में निर्दलीय प्रत्याशी सबसे आगे
बिजनौर के नगीना में पहले राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी ताहिरा बेगम सबसे आगे। ताहिरा बेगम को 3949, भाजपा प्रत्याशी को 2044, सपा प्रत्याशी हाजी रोशन को 1636 मत मिले हैं।

मुज़फ्फरनगर में नतीजे इस प्रकार हैं
भाजपा- 17299
सपा-रालोद- 15579
बसपा- 2020

02:00 PM, 13-May-2023

01:14 PM, 13-May-2023

01:02 PM, 13-May-2023


एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...