- Meerut:-रिटायर्ड इंस्पेक्टर को गोली मारी ,अस्पताल में भर्ती | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 26 मई 2023

Meerut:-रिटायर्ड इंस्पेक्टर को गोली मारी ,अस्पताल में भर्ती

 मेरठ-कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड पर शुक्रवार को सुबह घूम रहे रिटायर्ड इंस्पेक्टर को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमीनी विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित नंद विहार में उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर वीरेंद्र रहते हैं। वीरेंद्र तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। वीरेंद्र के छोटे बेटे सुमित तोमर ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह उनके पिता रोहटा रोड बाईपास पर टहलने गए थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पिता ने अपने बेटे को मोबाइल पर कॉल करके गोली मारने की जानकारी दी। इसके बाद वीरेंद्र के दोनों बेटे सुमित और अमित मौके पर पहुंचे। रिटायर्ड इंस्पेक्टर के पेट में गोली लगी थी। दोनों भाईयों ने अपने पिता को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल से मामले की जानकारी ली। अमित ने अपने पिता को गोली मारने वालों को नामजद कराते हुए थाने में तहरीर दी है। जमीनी विवाद में गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...