- PM मोदी लेंगे राजनीति से सन्यास ? कर्नाटक चुनाव के रिजल्ट से पहले उठी ये मांग | दैनिक सच्चाईयाँ

शनिवार, 13 मई 2023

PM मोदी लेंगे राजनीति से सन्यास ? कर्नाटक चुनाव के रिजल्ट से पहले उठी ये मांग

नई दिल्ली। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अब 73 वर्ष के हैं और ऐसे में क्या उनको राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए? पीएम मोदी 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। अब भारत के प्रधानमंत्री पद पर दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।लेकिन इसके बाद क्या वो राजनीति छोड़ देंगे? यह बात कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और हुबली धारवाड़ सेंट्रल से कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश शेट्टार ने कही। बीजेपी से बागी जगदीश शेट्टार ने टिकट न मिलने के बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले ही पार्टी छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर ली थी।जगदीश शेट्टार केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आरोपों के सवाल पर प्रतिक्रिया दी थी।

भाजपा ने लोगों को गुमराह किया

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश शेट्टार ने बीजेप सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कर्नाटक के लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और मूल्य वृद्धि ने लोगों को बहुत परेशान किया है और साथ ही राज्य सरकार ने आरक्षण के मुद्दे पर लोगों को गुमराह किया है।

बोम्मई ने कुछ नहीं किया विकास

शेट्टार ने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, उत्तर कर्नाटक से हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। क्षेत्र में उद्योगों के लिए कोई जमीन नहीं दी गई है। क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री के पास इच्छाशक्ति नहीं है। ऐसा मुख्यमंत्री क्यों होना चाहिए जो काम नहीं कर सकता है?

भाजपा पर पैसा बांटने का आरोप

जगदीश शेट्टार ने कहा कि उन्हें इस चुनाव में अधिक समर्थन मिला और वह भाजपा के खिलाफ अधिक अंतर से जीतेंगे। उन्होंने कहा, 'जब मैं बीजेपी में था तब मैंने छह चुनाव लड़े थे, लेकिन मतदाताओं को पैसा नहीं बांटा गया था। लेकिन, इस बार, भाजपा ने चुनाव हारने के डर से मेरे निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को पैसे और कुकर बांटे हैं।' कांग्रेस नेता ने कहा, 'भाजपा नेताओं ने झुग्गियों में पैसे बांटे हैं। पैसे के दम पर कोई चुनाव नहीं जीत सकता। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के पैसे बांटे जाने से वास्तव में बहुत दुखी हूं।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search