- UP:-धनंजय सिंह के इशारे पर पुलिस ने महिलाओं - बच्चियों को घर में घुसकर पीटा , तोड़फोड़ की , बीजेपी नेता का आरोप | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 19 मई 2023

UP:-धनंजय सिंह के इशारे पर पुलिस ने महिलाओं - बच्चियों को घर में घुसकर पीटा , तोड़फोड़ की , बीजेपी नेता का आरोप

जौनपुर के गौराबादशाहपुर में सड़क हादसे के बाद हुए बवाल को लेकर पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चियों को पीटा है। घरों में तोड़फोड़ की है। यह आरोप भाजपा के किसान मोर्चा के मंत्री भोपाल सिंह भोले ने लगाया है।किसान मोर्चा के मंत्री भोपाल सिंह भोले ने लगाया है।घटना में कई महिलाओं को चोट आई है। भोला ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि माफिया धनंजय सिंह के इशारे पर पुलिस ने यह कारस्तानी की है। भोला ने धनंजय सिंह और स्थानीय थानेदार त्रिवेणी सिंह पर कई आरोप लगाए हैं। पुलिस ने रविवार को हुए हादसे में दो लोगों की मौत के बाद मचे ववाल में भोला सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर केराकत मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से 28 वर्षीय शिवजीत व 26 वर्षीय सुजीत कुमार नोना की मौत हो गई थी। इसी के बाद बक्शा थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर कुल्हनामऊ गांव के पास लोगों ने ट्रक वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया था। महिलाओं ने सड़क पर लेट विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस फोर्स ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ने की कोशिश की तो बवाल बढ़ गया था। पथराव में कई पुलिस वालों को भी पत्थर लगे थे।इसी के बाद भाजपा नेता भोला समेत 30 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ गम्भीर धारा में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मौके से करीब दर्जनभर महिला पुरुषों को शांतिभंग में चालान कर दिया। इन लोगों पर पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला, बलवा करने और 7 सीएलए ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।भाजपा नेता भोला का आरोप है कि गिरफ्तारी के नाम पर पुलिस ने धनंजय सिंह के इशारे पर घरों में घुसकर तांडव मचाया है।एसओ त्रिवेणी सिंह ने रात तीन बजे घर में घुसकर महिलाओं और बच्चियों को भी दौड़ा दौड़ाकर पीटा। घर में तोड़फोड़ की और आग भी लगा दी। उनका नमकीन का कारखाना जला दिया। आरोप लगाया कि ट्रक वालों को बचाने और धनंजय सिंह के इशारे पर यह सब किया गया। भोला ने वीडियो जारी कर कहा कि यह लोग नहीं चाहते कि हम भाजपा के कार्यकर्ता रहे। यह चाहते हैं कि हम धनंजय सिंह के पैरों पर सिर रख दें।कहा कि धनंजय सिंह एसओ को पैसा देकर मुझे अपने पैरों पर गिराना चाहता है। कहा कि हमारे खून में भाजपा है। हम मर जाएंगे लेकिन धनंजय सिंह जैसे माफियाओं के कदमों में नहीं गिरेंगे। कहा कि धनंजय जैसे चवन्नी छाप गुंडे से कोई भाजपा कार्यकर्ता नहीं डर सकता है। जो धनंजय सिंह गरीबों का हक छीन ले। जो गरीबों को रोड पर खड़े होकर मरवाए और अपने को मसीहा बताए। उसकी सच्चाई सभी लोग जानते हैं।धनंजय मायावी राक्षस है। वह केवल लोगों को बहकाकर उनका वोट ले लेता है। भोला ने डीएम से भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की। कहा कि अगर हम माफिया हैं या अपराधी हैं तो मेरी जांच करा लें। अगर मेरे ऊपर आरोप सही निकला तो खुद जान दे देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...