- मेरठ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ में दिल्ली के तीन बदमाश दबोचे, दो के पैर में लगी गोली | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 26 जून 2023

मेरठ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ में दिल्ली के तीन बदमाश दबोचे, दो के पैर में लगी गोली

मेरठ में सरधना व जानी थाना पुलिस की सोमवार सुबह बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जबकि एक को पुलिस ने दौड़कर गिरफ्तार कर लिया। घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची है। मेरठ में सरधना व जानी थाना पुलिस को सोमवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। यहां क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बताया गया कि मुठभेड़ में सागर पुत्र सतीश निवासी रोहटा व राहुल पुत्र राज सिंह निवासी मुंडका दिल्ली दोनों बदमाश गोली लगने से घायल। एक अभियुक्त को दौड़कर गिरफ्तार किया। मौके पर अधिकारीगण व कई थानों की फोर्स मौजूद है। जानी थाना पुलिस ने सोमवार सुबह क्षेत्र के गांव ढढरा के जंगल में मुठभेड़ के बाद कार सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएससी पांचली भेजा गया है। बदमाशों से बरामद कार तीन दिन पूर्व सरधना क्षेत्र से लूटी गई थी। मुठभेड़ में एक दरोगा की बुलट प्रूफ जैकेट में बदमाशों की गोली लगी है। जानी और सरधना थाना पुलिस ने एक सूचना पर जानी क्षेत्र के तिगड्डा मार्ग पर एक अल्टो कार सवारों को रोकने का इशारा किया। कार सवार बदमाश पुलिस को देखकर ढढरा गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस ने गांव ढढरा के जंगल में बदमाशों को घेर लिया। घिरने पर कार सवार बदमाश पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे। इस दौरान दो बदमाशों के पैरों में पुलिस की गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों घायल बदमाशों सहित 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे चार कारतूस खोके और सरधना क्षेत्र से 3 दिन पूर्व लूटी गई अल्ट्रा कार बरामद की है। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...