दिनाँक 23.06.2023 को थाना भावनपुर क्षेत्रांगतर्गत संजय विहार में रास्ते में चल रही वादिया डोली शर्मा निवासी संजय विहार थाना भावनपुर मेरठ से अज्ञात व्यक्ति उसका मोबाईल फोन Realme c35 छीनकर फरार हो गया था जिसके संबंध में वादिया की तहरीर पर थाना भावनपुर पर मु0अ0सं0 207/2023 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। थाना भावनपुर पुलिस द्वारा दिनांक 23.06.2023 की रात्रि में क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त लूट की घटना सें संलिप्त अभियुक्त तुषार पुत्र विनोद निवासी मुर्गी फार्म जयभीमनगर थाना भावनपुर मेरठ को समय करीब रात्रि 20.45 में दत्तावली गेट के पास से लूटे गये मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी। विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. तुषार पुत्र विनोद निवासी मुर्गी फार्म जयभीमनगर थाना भावनपुर मेरठ।
बरामदगी-
1. लूट गया एक मोबाईल फोन Realme c35
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 विपिन कुमार थाना भावनपुर।
2. का0 2049 नाजिम खान
एक टिप्पणी भेजें