![]() |
शिमला, 16 जुलाई। शिमला जिला के कोटखाई में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। इलाके में चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 200 मीटर दूर घास में पड़ा मिला।
![]() |
मामले के अनुसार मृतक बच्ची के माता-पिता शनिवार सुबह सेब बगीचे में काम करने गए थे। बच्ची घर पर एक अन्य बच्चे के साथ खेल रही थी। दोपहर एक बजे जब परिजन घर लौटे तो बच्ची गायब मिली। परिजन बच्ची को तलाशने लगे और 200 मीटर दूर स्थित चाचा के घर के पास बच्ची की चपलें मिलीं।
घर से 70 फीट के फासले पर बच्ची का शव घास पर पड़ा मिला। बच्ची के पिता ने अपने चचेरे भाई पर बच्ची का कत्ल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। नेपाली मूल का आरोपी 19 साल का है।
![]() |
Read more news like this on
एक टिप्पणी भेजें