- सऊदी अरब में एक साथ 5 लोगों को सजा-ए-मौत, धार्मिक स्थल पर हमला करने का आरोप | सच्चाईयाँ न्यूज़

मंगलवार, 4 जुलाई 2023

सऊदी अरब में एक साथ 5 लोगों को सजा-ए-मौत, धार्मिक स्थल पर हमला करने का आरोप

 अबुधाबी: इस्लामिक देश सऊदी अरब में सामूहिक रूप से सजा-ए-मौत दिए जाने नई बात नहीं है, मगर ताजा मामले में एक साथ 5 लोगों को मौत की सजा देना चर्चा का विषय बन गया है। खबर है कि सरकार ने इस साल पहली दफा 5 लोगों एक बड़े समूह को एक साथ सजा- ए-मौत सुनाई है।

आंकडे़ बताते हैं कि सऊदी अरब में 2023 में अब तक 68 लोगों को इस प्रकार का दंड दिया जा चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, सजा-ए-मौत पाने वाले लोग धर्मस्थल पर हमला करने के दोषी पाए गए थे। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इन लोगों को सजा देने का तरीका क्या था। सऊदी अरब में आमतौर पर सर कलम कर मौत की सजा देने की खबरें सामने आती रही हैं। सऊदी सरकार के आंतरिक मंत्रालय की ओर से जारी की गई जानकारी में यह नहीं बताया गया है कि किस धर्मस्थल को निशाना बनाया गया था। यह सजा पाने वालों में 4 नागरिक सऊदी अरब के हैं। जबकि, एक मिस्र का निवासी बताया जा रहा है।

बता दें कि, विगत मई में भी मुल्क में बहरीन के 2 नागरिकों को आतंकवाद के दोष के चलते सजा-ए-मौत दी गई थी। 2022 में सऊदी अरब में कुल 147 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई थी, जो 2021 के 69 के आंकड़े के मुकाबले दोगुनी से अधिक थी। खास बात है कि 2022 में एक ही दिन में 81 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था।

वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब पुलिस ने यहां के अधिकारियों की इजाजत के बगैर हज यात्रा करने की कोशिश करने वाले 17 हजार से अधिक मुसलमानों को हिरासत में लिया है। सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) ने सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। SPA ने बताया है कि सऊदी सुरक्षा बलों ने हज के लिए जरूरी कानूनी मंजूरी के बिना यात्रा कर रहे लगभग 17,615 लोगों को हिरासत में लिया, इनमें से 9,509 लोगों ने निवास, कार्य और सीमा सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन किया।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...