मंगलवार, 18 जुलाई 2023

मेरठ में एक मां अपने पुत्र को अपने भाई के साथ मिलकर तांत्रिक को बेचने की कोशिश कर रही थी। मामले की जानकारी महिला के पति को मिली तो पति ने विरोध कर दिया। जिसके बाद महिला ने अपने भाइयों से पति की पिटाई करा दी। पीड़ित अपने दोनों बेटों को लेकर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मेरठ लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र एवन कॉलोनी हुमायूं नगर निवासी दानिश का कहना है कि उसके दो बेटे हैं। अरशान और अबूहमजा। दोनों को उसकी पत्नी सोफिया करीब 1 माह पूर्व अपने साथ अपने मायके लेकर चली गई थी। आरोप है कि सोमवार रात को उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी सोफिया अपने भाई शान मोहम्मद के साथ मिलकर उसके बड़े बेटे अरशान को मुंबई किसी तांत्रिक को बेचने जा रही है।
मामले की जानकारी मिलने पर दानिश अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी व उसके परिवार वालों का विरोध करने लगा। जिसके चलते आरोपियों ने दानिश की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। किसी तरह दानिश अपने दोनों बेटों को लेकर लिसाड़ी गेट थाना पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराई जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला पति पत्नी के विवाद का लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
एक टिप्पणी भेजें