दिनांक 03.07.2023 को ग्राम नौआबाद में श्रीमती रामबीरी की हत्या होने के सम्बन्ध में मृतका के भाई वादी रविन्द्र पुत्र स्व0 चन्द्र निवासी खिर्वा नौआबाद थाना सरधना मेरठ द्वारा थाना सरधना पर अज्ञात अभि0गण के विरुद्ध मु0अ0सं0-485/2023 धारा 302 भादवि पंजीकृत कराया गया जिसमें दिनांक 04.07.2023 को घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना सरधना पुलिस द्वारा सर्विलांस व अन्य साक्ष्य संकलन से अभियुक्तगण 1.आदेश, 2.आर्यन, 3.संदीप, 4.दीपक, 5.रोहित समस्त निवासीगण ग्राम खिर्वाजलालपुर थाना सरधना मेरठ को खिर्वा रोड पर रेलवे लाईन के पास से समय करीब 21.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त आदेश उपरोक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक आधा ईंट का टुकडा बरामद किया गया। अभियुक्तगण द्वारा अपने जुर्म का इकबाल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
घटनाक्रम- ग्राम खिर्वा नौआबाद की महिला श्रीमती रामवीरी पुत्री स्व0 चन्दर जाटव निवासी खिर्वा नौआबाद थाना सरधना मेरठ की शादी वर्ष-2015 में अरूण पुत्र विनोद निवासी टेहरकी थाना सरधना के साथ हुई थी। दोनों पति-पत्नी में मनमुटाव होने के कारण वर्ष-2016 से रामवीरी अपने मायके ग्राम खिर्वा नौआबाद में रह रही थी जहाँ उसका प्रेम सम्बन्ध उसी ग्राम खिर्वा के आदेश पुत्र समन्दर सैन निवासी ग्राम खिर्वा जलालपुर थाना सरधना मेरठ से हो गया था जिसमे दोनों के मध्य के शारीरिक सम्बन्ध होने के कारण मृतका रामवीरी उपरोक्त गर्भवती हो गयी थी और रामवीरी आदेश पर शादी के लिए दबाब बनाने लगी। जिसमे आदेश शादी करना नही चाहता था तथा आदेश द्वारा अपने अन्य दोस्तों आर्यन, संदीप, दीपक, रोहित के साथ मिलकर साजिश कर दिनांक 02/03.07.23 की रात्रि मे अपने साथियो के सहयोग से रामवीरी को मोबाइल फोन से कॉल करके गॉव से बाहर बुलाकर खेतों में ले जाकर सिर में ईट से चोट पहंुचाकर हत्या कर दी गयी थी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1. आदेश पुत्र समन्दर सैन निवासी ग्राम खिर्वाजलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ।
2. आर्यन पुत्र सतीश निवासी उपरोक्त।
3. संदीप पुत्र बृजपाल निवासी उपरोक्त।
4. दीपक पुत्र नन्हे निवासी ग्राम उपरोक्त।
5. रोहित पुत्र बॉवी निवासी उपरोक्त।
बरामदगी-
1. हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल ईट का अध्धा
2. अपाचे मोटर साइकिल नं0 यूपी-15 डीजेड-7164
3. सीडी डॉन मोटर साइकिल नं0 यूपी-15 सीएन-1602
4. एक मोबाइल फोन एमआई कम्पनी रंग स्लेट
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. निरीक्षक अपराध श्री बृजकिशोर थाना सरधना
2. उ0नि0 श्री पुनीत पाण्डेय थाना सरधना
3. उ0नि0 श्री विजय सिंह थाना सरधना
4. हे0का0 892 राजकुमार थाना सरधना
5. का0 2372 सुमित कुमार थाना सरधना
एक टिप्पणी भेजें